Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी; DBT से सीधे खाते में आएगी राहत

Maharashtra Farmers Loan Waiver: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी। आधार प्रमाणीकरण के बाद पात्र किसानों के खातों में सीधे भेजी जाएगी कर्ज राहत राशि।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 09:12 AM

किसान कर्जमुक्ति योजना (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Farmer Loan Waiver 2026: मुंबई में बेमौसम की मार के कारण बैंकों के कर्जदार हुए किसानों को राहत प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्ज के कारण बेजार हुए किसानों की कर्जमाफी सरकार ने शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के तहत पात्र लाभार्थी किसानों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी।

पहले चरण में राज्य के 7 जिलों के 533 किसानों का चयन किया गया है। आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद इन किसानों के ऋण खातों में डीबीटी के माध्यम से योजना का लाभ सीधे जमा किया जाएगा, सरकार की यह सराहनीय पहल, राज्य में खुदकुशी को मजबूर हो रहे किसानों के प्राणों की रक्षा में मददगार सिद्ध होगी।

एसएमएस से मिलेगा आधार सत्यापन का संदेश

पहली सूची में शामिल किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर आधार प्रमाणीकरण के लिए सूचित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, सबंधित सहकारी संस्था और बैंक शाखाओं में भी लाभार्थियों की सूची उपलब्ध रहेगी। किसानों को आधार संख्या या दिए गए विशेष पहचान क्रमांक के माध्यम से प्रमाणीकरण करना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: ट्रंप की नीति पर सवाल, क्या अमेरिका-ईरान में फिर होगा संघर्ष विराम ?

SIR अभियान में बड़ी प्रगति: 84% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, 5 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज

4 साल की लव स्टोरी का खूनी अंत, ठाणे के महाराजा लॉज में प्रेमी ने की युवती की हत्या, 2 घंटे में गिरफ्तार

इस्तीफा लो-न्याय दो: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, रात 11 बजे पुलिस ने जबरन खदेड़ा

यह भी पढ़ें:- SIR अभियान में बड़ी प्रगति: 84% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, 5 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज

53 बैंकों के आंकड़ों के आधार पर तैयार हुई सूची

2 जून 2026 को मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद योजना लागू की गई थी और 15 जुलाई को इसके कुछ पात्रता मानदंडों में संशोधन किया गया। योजना के लिए 30 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, 12 राष्ट्रीयकृत बैंक तथा अन्य निजी बैंकों सहित कुल 53 बैंकों ने किसानों के ऋण खातों की जानकारी महाआईटी के पोर्टल पर अपलोड की। सभी पात्रता और अपात्रता संबंधी जानकारी का सत्यापन करने के बाद लाभार्थियों की सूची तैयार की गई।

31 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

सरकार ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों से जुड़े पात्र किसानों की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य पात्र किसानों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह योजना आर्थिक संकट और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है, ताकि वे कर्ज के बोझ से बाहर निकलकर खेती-किसानी को मजबूती से आगे बढ़ा सकें।

Maharashtra farmer loan waiver scheme first list released dbt transfer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 09:12 AM

Topics:  

  • Farmers Loan
  • Farmers Loan Waiver
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.