Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में किसानों को 1.14 लाख करोड़ की राहत: बबनराव लोणीकर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

Farm Loan Waiver Maharashtra: महायुति सरकार ने किसानों को कर्जमाफी और बिजली बिल माफी मिलाकर ₹1,14,585 करोड़ की राहत दी। पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर ने जालना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 09:32 AM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बबनराव लोणीकर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Government Devendra Fadnavis Farmer Debt Relief:  जालना में आयोजित एक पत्रकार परिषद में पूर्व मंत्री और विधायक बबनराव लोणीकर ने किसानों की कर्जमाफी के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सरकार के अभूतपूर्व फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को एक नया जीवन मिला है।

मुख्यमंत्री फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने कर्जमाफी और बिजली बिल माफी को मिलाकर राज्य के किसानों को कुल 1,14,585 करोड़ रुपए की बड़ी आर्थिक राहत प्रदान की है। विधायक लोणीकर के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो कार्यकालों के दौरान 1 करोड़ से अधिक किसानों को कर्ज से मुक्ति मिली है।

एक करोड़ से अधिक किसानों को मिला लाभ

लोणीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो कार्यकाल के दौरान एक करोड़ से अधिक किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना’ के तहत 36,585 करोड़ रुपये की राहत दी गई। उनका कहना था कि इन योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET Paper Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, बीड के छात्रों की याचिका पर NTA को मूल OMR शीट पेश करने का आदेश

मुंबई में छात्र आंदोलन पर पुलिस की डिजिटल निगरानी, WhatsApp Live Location और नोटिस से बढ़ी सख्ती

कल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नागपुर में ‘महाराष्ट्र बंद’ के दौरान हंगामा: संविधान चौक पर धक्का-मुक्की में 4 घायल; 150 से अधिक हिरासत में

बिजली बिल माफी और मुफ्त बिजली योजना

किसानों को ऊर्जा संकट से उबारने के लिए सरकार ने 48,000 करोड रुपए के बिजली बिल माफ किए हैं। इसके साथ ही ‘मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बलिराजा मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 47.41 लाख पंप धारकों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। राज्य में 6।63 लाख सौर कृषि पंप स्थापित किए जा चुके हैं, जिसमें महज 30 दिनों में 45,911 पंप लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:- NEET Paper Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, बीड के छात्रों की याचिका पर NTA को मूल OMR शीट पेश करने का आदेश

जालना को आर्थिक संजीवनी

इस कल्याणकारी नीति का बड़ा लाभ जालना जिले को भी मिला है। जिले के 2।05 लाख से अधिक किसानों का 2,191 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है। इसके अलावा, जिले के 1.38 लाख किसानों को 2,495.54 करोड़ रुपए की बिजली बिल माफी का सीधा लाभमिला है।

Maharashtra farm loan waiver electricity bill relief babanrao lonikar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 09:32 AM

Topics:  

  • davendra Fadnavis
  • Farmers Loan Waiver
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.