Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंद्रपुर में सामूहिक योगाभ्यास, जिलाधिकारी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

Chandrapur International Yoga Day: चंद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन और पुलिस मुख्यालय में योग कार्यक्रम हुए। जिला क्रीड़ा संकुल में योगाभ्यास और तालाब में वॉटर योग मुख्य आकर्षण रहे।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 22, 2026 | 02:28 PM

चंद्रपुर क्रीड़ा संकुल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

International Yoga Day In Chandrapur : आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण व्यक्ति लगातार मानसिक एवं शारीरिक तनाव से गुजर रहा है, जिसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए नियमित रूप से योग करना आवश्यक है। यदि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया जाए तो हम स्वस्थ, प्रसन्न और तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं।

यह विचार जिलाधिकारी वसुमना पंत ने व्यक्त किए। जिला प्रशासन, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, मेरा युवा भारत, खेलो इंडिया, शिक्षा विभाग तथा पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार (21 जून) को जिला क्रीड़ा संकुल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी पंत मुख्य रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में चंद्रपुर शहर की महापौर संगीता खांडेकर, विधायक किशोर जोरगेवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह, मनपा आयुक्त अकुनूरी नरेश, निवासी उपजिलाधिकारी दगडु कुंभार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश पुंड, शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अश्विनी सोनवणे सहित पतंजलि योग समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर स्कूल यूनिफॉर्म फंड में नहीं हुई कोई कटौती! 240 की किस्त पर मचे बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने दी सफाई

1 अगस्त से NCMC कार्ड अनिवार्य, चंद्रपुर में 44 हजार से ज्यादा स्मार्ट कार्ड हुए वितरित

FDA की सख्ती का दिखा असर: नागपुर के व्यापारियों ने सुधारी व्यवस्था; साफ-सफाई और लाइसेंस को लेकर बढ़े सतर्क

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 37.53 करोड़ रुपये

नियमित योग से तनाव कम

जिलाधिकारी पंत ने कहा कि योग भारत की विश्व को दी गई एक महत्वपूर्ण देन है और आज इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो चुकी है। यदि प्रतिदिन एक घंटे नियमित योग किया जाए तो शारीरिक रोगों और मानसिक तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक किशोर जोरगेवार ने कहा कि भारत में योग की परंपरा प्राचीन काल से रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारतीय योग को वैश्विक पहचान मिली। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने मोबाइल की बैटरी प्रतिदिन चार्ज करते हैं, उसी प्रकार शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग करना चाहिए।

योग से शरीर को कई लाभ

महापौर संगीता खांडेकर ने कहा कि योग से शरीर को अनेक लाभ मिलते हैं और व्यक्ति स्वस्थ एवं सक्रिय बना रहता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी मोरेश्वर गायकवाड ने किया।

इस दौरान क्रीड़ा प्रशिक्षक संदीप उईके, नंदू आवारे, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक रोशन भुजाडे तथा पतंजलि योग समिति के सुधाकर श्रीपूरकर, वैजंती गहूकर, शुभांगी डोंगरवार, निलिमा चरडे, अरुणा शिरभये, कविता मंघानी, सुभाष राजुरकर, सविता कोट्टी, संजय मंघानी, रोशन बावणे, सुवर्णा लोखंडे, प्रिती येलीचपुरवार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्विमिंग पूल में भी किया गया योग

मुख्य कार्यक्रम से पूर्व चंद्रपुर जिला क्रीड़ा संकुल के जलतरण तालाब में 89 वर्षीय कृष्णाजी नागपुरे, सुवर्णा नागपुरे कामडे, संजीव कुमार जयपुरकर और प्रदीप मोहनापुरे ने ‘वॉटर योग’ का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतिभागियों ने किए विभिन्न योगासन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्कंधचक्रासन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, शीतली तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

पुलिस मुख्यालय में योगोत्सव का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को चंद्रपुर जिला पुलिस मुख्यालय में उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में विशेष योगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें:- ‘वो रात के अंधेरे में छिपकर पीते हैं हमारी चाय’, ऑपरेशन टाइगर और विपक्ष के टी पार्टी बहिष्कार पर शिंदे का तंज

कार्यक्रम के माध्यम से “जहां योग, वहां आरोग्य” का संदेश दिया गया। यह आयोजन चंद्रपुर जिला पुलिस की ओर से, द आर्ट ऑफ लिविंग (The Art of Living) तथा श्री श्री स्कूल ऑफ योग (Sri Sri School of Yoga) के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर काटकड़े की उपस्थिति रही।

Chandrapur international yoga day celebration water yoga police hq

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 02:28 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.