एफडीए, खाद्य सुरक्षा,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

FDA की सख्ती का दिखा असर: नागपुर के व्यापारियों ने सुधारी व्यवस्था; साफ-सफाई और लाइसेंस को लेकर बढ़े सतर्क

Nagpur FDA Crackdown: नागपुर में FDA की सख्ती का असर दिखने लगा है। लगातार निरीक्षण और कार्रवाई के चलते खाद्य कारोबारियों ने स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देना शुरू किया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Improves Food Safety: नागपुर शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग की बढ़ती सक्रियता का असर अब बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। दुकानदारों और खाद्य व्यवसाय संचालकों ने साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा आवश्यक नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन महाराष्ट्र के नए आयुक्त तुकाराम मुंढे के कार्यभार संभालने के बाद राज्यभर में मिलावटखोरों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

एफडीए की सख्ती का असर, खाद्य कारोबारियों में बढ़ी जवाबदेही और सतर्कता

इस अभियान के तहत एफडीए की टीमें लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और वैध दस्तावेजों की जांच के लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। ख़ास बात यह है कि एफडीए की कार्रवाई केवल प्रमुख बाजारों तक सीमित नहीं है बल्कि गली-कूचों, संकरी बस्तियों और छोटे उत्पादन केंद्रों तक भी पहुंच रही है।

इससे उन प्रतिष्ठानों में भी सतर्कता बढ़ी है जहां पहले नियमों के पालन को लेकर लापरवाही बरती जाती थी। व्यापारियों का कहना है कि विभाग की लगातार निगरानी और अचानक होने वाले निरीक्षणों के कारण अब प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा आवश्यक लाइसेंस और दस्तावेजों को अद्यतन रखने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार एफडीए की इस मुहिम से न केवल मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगेगा बल्कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। विभाग की सख्ती से खाद्य कारोबारियों में जवाबदेही बढ़ी है।

नियमित निरीक्षण कर रहे

सह आयुक्त एफडीए (अन्न), कृष्णा जयपुरकर ने कहा- नियम का पालन बेहद जरूरी है, यह जनहित में है। पहले भी विभाग नियमित निरीक्षण पर जोर देता रहा है। इस समय एफडीए की टीम रोजाना ही अलग- अलग इलाकों में प्रतिष्ठानों, कारखानों, दुकानों पर जाकर सक्रियता से जांच पड़ताल कर रही है। आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट