Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1 अगस्त से NCMC कार्ड अनिवार्य, चंद्रपुर में 44 हजार से ज्यादा स्मार्ट कार्ड हुए वितरित

NCMC Card Registration: 1 अगस्त 2026 से महाराष्ट्र एसटी बसों में महिलाओं व बुजुर्गों की किराए छूट के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य होगा। चंद्रपुर जिले में अब तक 44 हजार से अधिक कार्ड बांटे जा चुके हैं।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 22, 2026 | 02:13 PM

NCMC कार्ड रजिस्ट्रेशन कतार (सोर्स - फोट नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur ST Travel Concession Card: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) की विभिन्न रियायती यात्रा योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अमृत वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 अगस्त 2026 से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC ) स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया गया है।

परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक की घोषणा के बाद राज्यभर के साथ चंद्रपुर जिले में भी एनसीएमसी कार्ड के पंजीकरण और वितरण अभियान को गति मिली है। इसके चलते जिले के एसटी डिपो में स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

अब तक वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, महिलाएं और अन्य रियायती श्रेणी के यात्री आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्रों के आधार पर यात्रा छूट का लाभ ले रहे थे। लेकिन अब छूट वितरण को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से एनसीएमसी कार्ड प्रणाली लागू की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

FDA की सख्ती का दिखा असर: नागपुर के व्यापारियों ने सुधारी व्यवस्था; साफ-सफाई और लाइसेंस को लेकर बढ़े सतर्क

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 37.53 करोड़ रुपये

कैशलेस नागपुर का निकला दम! 2 घंटे तक ठप रहा UPI सिस्टम, सभी मोबाइल ऑपरेटरों के सिग्नल भी डाउन

अमरावती मर्डर केस का 6 घंटे में खुलासा, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

1 अगस्त के बाद संबंधित लाभार्थियों को रियायती यात्रा के लिए यह कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा। चंद्रपुर जिले में अब तक कुल 71 हजार 633 यात्रियों ने NCMC कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें 54 हजार 111 महिलाएं, 9 हजार 360 वरिष्ठ नागरिक, 7 हजार 307 अमृत वरिष्ठ नागरिक तथा 855 अन्य यात्री शामिल हैं।

हालांकि पंजीकरण संख्या अधिक होने के बावजूद सभी लाभार्थियों को अभी तक कार्ड प्राप्त नहीं हो सके हैं। चंद्रपुर जिले में अब तक 44 हजार 152 स्मार्ट कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इनमें 31 हजार 927 महिलाएं, 6 हजार 794 वरिष्ठ नागरिक, 4 हजार 923 अमृत वरिष्ठ नागरिक तथा 508 अन्य यात्री शामिल हैं।

इस प्रकार अभी भी 27 हजार 481 पंजीकृत लाभार्थियों को कार्ड मिलना बाकी है। ऐसे में आने वाले सप्ताहों में वितरण केंद्रों पर भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य स्तर पर 25 लाख कार्ड सक्रिय, चलाया जा रहा अभियान

राज्य स्तर पर देखें तो लगभग 51 लाख नागरिकों ने NCMC कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 25 लाख कार्ड सक्रिय किए जा चुके हैं। शेष लाभार्थियों के कार्ड भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए राज्यभर में 4 हजार से अधिक एनसीएमसी कार्ड वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों तक आसानी से कार्ड पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्पष्ट किया है कि कार्ड वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेकर कार्ड जारी करने वाले केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- कौंडण्यपुर से माता रुक्मिणी की 432 साल पुरानी भव्य पालकी यात्रा पंढरपुर के लिए रवाना

डिजिटल स्वरूप के लिए एनसीएमसी महत्वपूर्ण

विभागीय नियंत्रक छगन दिवसे ने कहा है कि “एसटी की रियायती योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध कराने, टिकट वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप देने के लिए एनसीएमसी प्रणाली महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने महिला, वरिष्ठ नागरिक और अमृत वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों से 1 अगस्त से पहले अपना स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर उसे सक्रिय कराने की अपील की।”

Chandrapur st bus ncmc smart card mandatory august 1 registration rush

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 02:13 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.