-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Darkness 3 Ctps Units Shut Down Production Drops To 400 Mw
अंधेरे में डूबा चंद्रपुर, CTPS के 3 यूनिट अचानक ठप, उत्पादन 400 मेगावाट तक फिसला
- Written By: प्रिया जैस
Chandrapur Electricity Shut Down: चंद्रपुर में बिजली संयंत्रों से उत्पादित बिजली को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने वाली विद्युत ग्रिड के 3 यूनिट्स ठप हो गए। जिससे बिजलीघर का उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

चंद्रपुर न्यूज
Chandrapur News: बिजली संयंत्रों से उत्पादित बिजली को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने वाली विद्युत ग्रिड में तकनीकी खराबी आने से स्थानीय ताप बिजलीघर के 3 यूनिट्स ठप हो गए। जिससे बिजलीघर का उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। यह खराबी ऐन दिवाली की रात मंगलवार को रात 8 बजे के करीब हुई। जिससे बिजलीघर में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि, ताप बिजलीघरों से उत्पादित बिजली को ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से उपभोक्ताओं में वितरण के लिए एक केंद्रीय प्रणाली में भेजा जाता है, जिसे विद्युत ग्रिड कहा जाता है। महाराष्ट्र में इस केंद्रीय ग्रिड प्रणाली का नियंत्रण महाट्रांसको के पास है। दिवाली के दिन रात 8 बजे के करीब स्थानीय ताप बिजलीघर के कुछ संयंत्र अचानक एक के बाद एक ठप होते चले गए।
3 यूनिट्स देखते ही देखते ठप
कुछ ही पल में इस बिजलीघर के 3 यूनिट्स देखते देखते ही ठप पड़ गए जिनमें यूनिट क्रमांक 4, 8 और 9 वें क्रमांक का समावेश था। जब स्थिति संभली तब सीटीपीएस में सिर्फ 2 यूनिट्स ही कार्यान्वित थे जिनमें क्रमांक 3 और 6 का समावेश था। इस बिजलीघर के 5 और 7 वें क्रमांक के 2 यूनिट पहले से ही रखरखाव हेतु बंद थे।
सम्बंधित ख़बरें
समय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Chandrapur News: स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन
चंद्रपुर में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, 218 पदों के लिए 12वीं पास महिलाएं 31 जुलाई तक करें आवेदन
उत्पादन तेजी से गिरा
एक के बाद एक ठप होते गए बिजली संयंत्रों के चलते इस बिजलीघर का उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ और कुल 2920 मेगावाट क्षमता वाले इस बिजलीघर में उत्पादन फिसलकर सिर्फ 400 मेगावाट तक आ पहुंचा था। बिजलीघर के एक साथ 3 यूनिट ठप होने से जहां एक ओर बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ वहीं दूसरी ओर बिजलीघर के प्रबंधन और कार्यरत अधिकारी, कर्मियों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें – Gold-Silver: सोने में 6,700 और चांदी में 10,700 की भारी गिरावट! निवेशकों के लिए क्या है अगला कदम?
कुछ पल के लिए किसी को भी समझ मे नहीं आया कि, बिजली संयंत्र किस वजह से ठप हुए। कुछ देर बाद यह पता चला कि, विद्युत ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति निर्माण हुई है। यह भी बताया जाता है कि, ग्रिड में खराबी का खामियाजा महाजेनको के चंद्रपुर के साथ ही कोराडी तथा अन्य बिजलीघरों को भी हुआ। इसका बुरा परिणाम चंद्रपुर के निजी बिजलीघर धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी हुआ है।
यूनिटों को शुरू करने की कवायद
यह भी बताया जाता है कि, यह तकनीकी खराबी कुछ देर बाद दूर हो गयी, जिसके बाद बिजलीघर के अधिकारी और कर्मचारी ठप पड़े बिजली संयंत्रों को पूर्ववत शुरू करने की जद्दोजहद में जुट गए थे। देर रात 1 बजे इस बिजलीघर का यूनिट क्रमांक 4 पूर्ववत शुरू किया गया था, तथा शेष अन्य बंद पड़े यूनिटों को भी शुरू करने की कवायद अधिकारियों की ओर से जारी थी।
Chandrapur darkness 3 ctps units shut down production drops to 400 mw
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














