Gold-Silver: सोने में 6,700 और चांदी में 10,700 की भारी गिरावट! निवेशकों के लिए क्या है अगला कदम?

Gold-Silver Market: दिवाली के बाद बाजार में सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों की रातों की नींद उड़ गई। जानें यह गिरावट निवेशकों के लिए क्या संकेत दे रहा है।
Gold-Silver Market: दिवाली के बाद बाजार में सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों की रातों की नींद उड़ गई। जानें यह गिरावट निवेशकों के लिए क्या संकेत दे रहा है।
सोना-चांदी मार्केट डाउन (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Gold-Silver Market Crash: दिवाली के बाद सराफा बाजार में बड़ा झटका देखने को मिला। कुछ दिन पहले जहां सोना अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था वहीं अब यह 1,22,800 लाख के आसपास ट्रेड कर रहा है। एक दिन में यह जहां 6,700 रुपये गिर गया वहीं 7 दिन में 7,200 रुपये की भारी गिरावट आई है। सोने की तरह चांदी ने भी गिरावट के मामले में निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए चौंका दिया।

मंगलवार को 1,68,700 रुपये पर चल रही चांदी 10,700 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई जो पिछले 7 दिन में करीब 19,300 रुपये घट गई। ऐसे में अब सबके मन में सवाल यह उठता है कि क्या अब सोना सस्ता मिल रहा है और खरीदारी का यह सही वक्त है या यह गिरावट आगे और जारी रहने वाली है।

उलझन में डाल रही गिरावट

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बीच सोने की कीमतों में यह गिरावट कई ग्राहकों और निवेशकों को उलझन में डाल रही है। ऐसे में कारोबारियों के अनुसार इस गिरावट को लेकर घबराने की नहीं बल्कि समझदारी से कदम उठाने की जरूरत है। यह गिरावट किसी बड़े संकट का संकेत नहीं है बल्कि यह प्रॉफिट बुकिंग और मार्केट करेक्शन का नतीजा है।

जब कोई एसेट लगातार ऊपर जाता है तो निवेशक मुनाफा निकालने लगते हैं। सोने में भी यही हुआ। धनतेरस के एक दिन पहले सोना 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी लेकिन धनतेरस के दिन से ही इन दोनों में गिरावट शुरू हो गई जो अब तक जारी है।

10 दिन पहले चांदी 1,83,000 रुपये पर पहुंच गई थी जिससे ऐसा लग रहा था कि चांदी 2 लाख के आंकड़े को भी पार कर जायेगी। अभी जारी गिरावट को देखते हुए लगता है कि शादियों के सीजन में दोनों धातुएं ग्राहकों को राहत देती हुई नजर आयेंगी। ग्राहकों को अभी इसमें और अधिक गिरावट की उम्मीद है।

कीमतों पर एक नजर

तिथि सोना चांदी
17 अक्टूबर 1,30,000 1,77,300
18 अक्टूबर 1,28,500 1,70,500
20 अक्टूबर 1,29,500 1,68,000
21 अक्टूबर 1,29,500 1,68,700
22 अक्टूबर 1,22,800 1,58,000
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com