-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Jalalkheda Farmers Enraged Power Outages Vandalized Mahavitran Office
जलालखेड़ा: बिजली कटौती से भड़के सैकड़ों किसान! कार्यालय में की तोड़फोड़, निकाला विशाल मोर्चा
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: जलालखेड़ा क्षेत्र में सैकड़ों बार हो रही बिजली कटौती से परेशान किसानों ने महावितरण कार्यालय पर बुधवार को मोर्चा निकाला और कार्यालय में पहुंचकर तोड़फोड़ की।

कार्यालय में तोड़फोड़ (सौजन्य-नवभारत)
Jalalkheda: जलालखेड़ा, दवासा, थड़ीपवनी क्षेत्र के ग्रामीण दिन में सैकड़ों बार हो रही बिजली कटौती से आक्रांत हो गए हैं और उन्होंने इस संबंध में महावितरण कार्यालय पर बुधवार को मोर्चा निकाला और कार्यालय में पहुंचकर तोड़फोड़ की। क्षेत्र के नागरिकों, किसानों में महावितरण के प्रति तीव्र रोष देखा जा रहा हैं। इस समय क्षेत्र में माहौल गरम है।
बार-बार बिजली कटौती के कारण छोटे बच्चों, बीमार लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। महावितरण द्वारा बिजली कटौती की कोई समय-सारिणी घोषित न किए जाने से लोगों में गुस्सा है। बैंक, पीस सेंटर, आधार सेंटर, ज़ेरॉक्स, ब्रिज सुविधा केंद्र आदि जगह कार्य बाधित हो रहे हैं। नए मीटर लगने के बाद तीन गुना बिल आना, व्यापारियों, छोटे उद्यमियों जैसे नागरिकों को हर मिनट बिजली आपूर्ति बाधित होने से भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
सिस्टम में तकनीकी खराबी
कम्प्यूटर उपकरण बार-बार बंद होने से सिस्टम में तकनीकी खराबी आ रही है। हर पांच मिनट में बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद, महावितरण से उन्हें गोलमोल जवाब मिल रहे हैं और अधिकारियों की गैरज़िम्मेदारी नागरिकों के गुस्से का कारण बन रही है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
महावितरण की गोग्रीन योजना सफल, अकोला के 61,000 से ज्यादा उपभोक्ता हुए डिजिटल
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
करीब 300 की संख्या में थे
थड़ीपवनी गांव में दो दिनों से बिजली कटौती चल रही थी और अभी खेती तैयार करने के लिए किसान खेती को पानी देते है। मगर जब बिजली ही नहीं तो खेती को पानी कैसे दे सकते है। क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से संतरे के बाग़ों और अन्य फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, इसलिए बुधवार को किसान महावितरण कार्यालय में रुद्र अवतार धारण करते नज़र आए।
यह भी पढ़ें – टीचर है या डेटा एंट्री ऑपरेटर? सरकारी ऐप्स ने शिक्षकों पर बढ़ाया बोझ, WhatsApp आदेश से हुए परेशान
गुस्साये किसान दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे अपनी समस्या का समाधान मांगने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे तब वहां इंजीनियर मौजूद नहीं थे। इससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया। गुस्से में आकर किसानों की भीड़ ने बिजली कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पता चला है कि इस समय करीब 200 से 300 की संख्या में किसान थे।
नहीं हुई अभी तक पुलिस शिकायत!
थड़ीपवनी में गुस्साये किसानों की भीड़ ने बिजली विभाग के कार्यालय की तोड़फोड़ की मगर छह घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
Jalalkheda farmers enraged power outages vandalized mahavitran office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














