- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Bandh In Protest Against The Atrocities On Hindus In Bangladesh
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विराेध में चंद्रपुर रहा बंद, आक्रोश रैली में की नारेबाजी
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए शुक्रवार को यहां सकल हिंदू समुदाय की ओर से 'आक्रोश मोर्चा' निकाला गया। इस दौरान शहर की सभी दुकानें, स्कूल, काॅलेज, पेट्रोल पम्प बंद रखकर अत्याचार की घटना का कड़ा विरोध किया गया।
- Written By: आकाश मसने

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विराेध में निकाली गई आक्रोश रैली
चंद्रपुर: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए शुक्रवार को यहां सकल हिंदू समुदाय की ओर से ‘आक्रोश मोर्चा’ निकाला गया। इस दौरान शहर की सभी दुकानें, स्कूल, काॅलेज, पेट्रोल पम्प बंद रखकर अत्याचार की घटना का कड़ा विरोध किया गया। यहां के समस्त हिंदू समाज की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विरोध प्रदर्शन का सामूहिक निर्णय 2 दिन पहले लिया गया था।
योजना के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10.30 बजे शिवाजी चौक पर समस्त हिंदू समाज के एकत्र होने के बाद विरोध मोर्चा गांधी चौक-जटपुरा गेट होते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचा। यह मोर्चा 3 घंटे तक चला। मोर्चा में बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र सरकार का ऑफर: फोटो और रील भेजो, इनाम पाओ, जानिए क्या है शर्तें
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर बीजेपी में महाभारत: मुनगंटीवार-जोरगेवार जंग के आगे प्रदेशाध्यक्ष फेल, अब दिल्ली करेगा फैसला
गोंडपिपरी में पिकअप और कार की भीषण भिड़ंत में शिक्षक की मौत, 3 गंभीर; कैंसर का इलाज कराकर लौट रहे थे घर
रेलवे की सौगात; बल्लारशाह से मुंबई के लिए नई ट्रेन का एलान, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी सीधी रेल सेवा
चंद्रपुर में प्रदूषण कम करने के लिए जल्द होगी उद्यमियों की बैठक, मंत्री ने एमपीसीबी अधिकारियों को दिए निर्देश
इस विशाल विरोध मोर्चा का नेतृत्व शैलेश बागला, रोडमल गेहलोत, राम किशोर सारडा, मिलिंद कोतपल्लीवार, गुणवंत चंदनखेड़े, दामोदर मंत्री, अजय जयसवाल, रणजीत सिंह सलूजा, ज्ञानचंद टहलियानी, यशवन्त कलमवार, मधुसूदन रूंगठा, अशोक हासानी रितेश वर्मा, प्रो। जुगलकिशोर सोमानी, विनोद कुमार तिवारी, डॉ। शैलेन्द्र शुक्ला एवं पंकज शर्मा ने किया। जिलाधीश को ज्ञापन देकर विरोध मोर्चा का समापन किया गया।
पालकमंत्री व विधायक मोर्चा में शामिल
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार और स्थानीय विधायक किशोर जोरगेवार भी ‘आक्रोश मोर्चा’ में शामिल हुए। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि बांग्लादेश की जनता सत्ता के विरोध में खड़ी है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा। इस बीच, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार शुरू हो गए हैं और उन्हें सरकारी नौकरियां छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- चंद्रशेखर बावनकुले ने दिखाए सख्त तेवर, बोले- नेता चुनाव लड़ने पर अड़े रहे तो भाजपा छोड़ने से नहीं रोक सकते
मातृशक्ति और युवाओं की अद्भुत उपस्थिति
हिंदू धर्म की रक्षा के लिए निकाले गए इस आक्रोश मार्च में मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं ने भगवा झंडा लहराया और मातृशक्ति ने निषेध फलक हाथ लेकर बांग्लादेश के विरोध में नारे लगाए।
Chandrapur bandh in protest against the atrocities on hindus in bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
Apr 20, 2026 | 05:24 PMश्रेयस अय्यर की वापसी का मास्टरप्लान! दिग्गज खिलाड़ी ने बताया टीम इंडिया में एंट्री का गजब फॉर्मूला
Apr 20, 2026 | 05:21 PMNashik TCS Case: यौन उत्पीड़न मामले में निदा खान को राहत नहीं, प्रेग्नेंसी की दलील भी फेल; अगली सुनवाई 27 को
Apr 20, 2026 | 05:20 PMमहिला आरक्षण पर Priyanka Chaturvedi ने खोली पोल, ‘33% तो दूर, BJP राज्यों में 10% का आंकड़ा भी मुश्किल’
Apr 20, 2026 | 05:12 PMजेल में ही रहेंगे आजम खान और अब्दुल्ला, पैन कार्ड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज हुई सजा के खिलाफ अपील
Apr 20, 2026 | 05:10 PM‘इंसानी जान अनमोल है, रोबोट का…’, जंग के मैदान में उतरी यूक्रेन की ‘रोबोटिक सेना’, किया कई ठिकानों पर कब्जा
Apr 20, 2026 | 05:03 PMगड़चिरोली में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, अस्पतालों में बनाए गए ‘हीट स्ट्रोक कक्ष’
Apr 20, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM














