सीमेंट कंक्रीट सड़क दो दिन में ही टूटी, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप
Road Cracked: कोरपना तहसील के निमानी में 9.90 लाख रुपये की लागत से बनी 60 मीटर सीमेंट कंक्रीट सड़क दो दिन में ही टूट गई। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और लापरवाही का आरोप लगाया।
- Written By: आंचल लोखंडे
सीमेंट कंक्रीट सड़क दो दिन में ही टूटी, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप
Korapna Road Issue: कोरपना तहसील के निमनी में प्रमोद बुरहान से धुनकी रोड तक 60 मीटर सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण किया गया। विधायक स्थानीय विकास निधि से 9.90 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क सिर्फ दो दिन में ही टूटने लगी और जगह-जगह दरारें आ गईं। गाँववालों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार ने लापरवाही बरती और बेहद घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया। सीमेंट कंक्रीट सड़क में मिट्टी, रेत और बजरी मिलाने से सड़क के बीचोंबीच करीब 20 से अधिक बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान कोई इंजीनियर मौजूद नहीं था। ठेकेदार ने मनमर्जी से कम सीमेंट का उपयोग किया, न सोलिंग की गई, न सड़क को दबाव (कम्पैक्शन) दिया गया और न ही पानी की सही मात्रा इस्तेमाल की गई। वेकोलि की मिट्टी मिलाने से सड़क की मजबूती और घट गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों का बयान
“पूरा काम घटिया गुणवत्ता का है। सड़क PCC की बनी है, जबकि RCC होनी चाहिए थी। निजी जमीन पर एक मीटर सड़क बनाई गई है, उसे तोड़कर आगे का काम पूरा किया जाए, अन्यथा हम आंदोलन करेंगे।”
देवेंद्र ढवस, निमनी
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
चंद्रपुर मनपा कांग्रेस गुटनेता विवाद खत्म: अडूर की नियुक्ति रद्द, अड़बाले बने नए ग्रुप लीडर
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में लुढ़का परा, ठंड की वापसी ने बढ़ाई ठिठुरन, दितवाह चक्रवात प्रभाव कम
विभाग का जवाब
गडचांदूर की जूनियर इंजीनियर साक्षी पवार ने कहा कि “पूरी सड़क पर दरारें हैं। जल्द ही हम ग्राउटिंग कर दरारें भर देंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के अनुसार एक मीटर PCC हटाकर वहाँ RCC करेंगे।”
