-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Wekoli Expired Medicine Burning Investigation Chandrapur
जांच समिति गठित करने पर अड़े इंटक नेता, वेकोलि अस्पताल में दवाइयां जलाने का मामला
- Written By: आंचल लोखंडे
INTUC Demands Investigation Committee: वेकोलि चंद्रपुर क्षेत्रीय अस्पताल में एक्सपायरी दवाइयों को खुले में जलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इंटक नेता जांच कमेटी गठन की मांग पर अड़े।

जांच समिति गठित करने पर अड़े इंटक नेता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
WCL Chandrapur Hospital Scandal: वेकोलि के क्षेत्रीय अस्पताल में एक्सपायरी दवाइयाँ और वैद्यकीय अपशिष्ट को खुले में जलाए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कोयला खदान मजदूर संघ (इंटक) ने लालपेठ परिसर स्थित अस्पताल के सामने धरना शुरू कर दिया है। इंटक के महासचिव के. के. सिंह ने इस संबंध में वेकोलि चंद्रपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक और अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर, घटना की जांच के लिए शीघ्र समिति गठित करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि वेकोलि चंद्रपुर क्षेत्र में अनियमितताओं, पक्षपात और भ्रष्टाचार का लंबा इतिहास है।
इसी क्रम में एक्सपायरी दवाओं का निष्पादन निर्धारित नियमों के विरुद्ध खुले में किया गया। बताया गया कि ये दवाएँ वर्ष 2018 से स्टॉक में थीं। इंटक नेता सिंह ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाएँ कैसे और क्यों जमा की गईं? क्या इनके निष्पादन हेतु कोई समिति या प्रक्रिया अपनाई गई थी?
कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
उन्होंने यह भी कहा कि पूरी प्रक्रिया संदिग्ध है और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है। 25 नवंबर को अस्पताल प्रबंधन ने कुछ ठेका और स्थायी कर्मचारियों को बुलाकर पुराने स्टोर से दवाइयाँ मँगवाईं और देर शाम इन्हें खुले परिसर में जला दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
चंद्रपुर मनपा कांग्रेस गुटनेता विवाद खत्म: अडूर की नियुक्ति रद्द, अड़बाले बने नए ग्रुप लीडर
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
अगले दिन भी 15 से अधिक दवाइयों के बक्से जलाए जाने की जानकारी मिली। जलाए गए कचरे को नगरपालिका की कचरा गाड़ी में डलवाया गया। इस मामले में वेकोलि प्रबंधन कटघरे में है, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इंटक महासचिव सिंह ने मांग की है कि जांच समिति में संगठन के सदस्य को शामिल किया जाए।
अमृत फार्मेसी की शुरुआत पर सवाल
जहाँ दवाइयाँ जलाई गईं, उसी लालपेठ क्षेत्रीय अस्पताल में 27 नवंबर को अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में वणी क्षेत्र के राजीवरतन अस्पताल से डॉ. चौधरी उपस्थित थे।
इंटक नेता सिंह ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि “जब एक अस्पताल में 6 फार्मासिस्ट पहले से मौजूद हैं, ऐसे में इस घटना के तुरंत बाद फार्मेसी का उद्घाटन संदेह पैदा करता है।”
ये भी पढ़े: अजित पवार को लगने वाला है बड़ा झटका! ये दिग्गज नेता जल्द छोड़ने वाली हैं साथ
मंत्रालय ने लिया संज्ञान
जानकारी के अनुसार, दवाइयाँ खुले में जलाने की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) तथा मनपा स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। निरीक्षण के दौरान वेकोलि अस्पताल के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा असहयोग की शिकायत भी सामने आई है। मामला मंत्रालय तक पहुँच गया है और उच्च स्तर पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Wekoli expired medicine burning investigation chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMआसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
Jul 24, 2026 | 10:00 PMGauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Jul 24, 2026 | 09:59 PMप्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Jul 24, 2026 | 09:55 PMNCERT CIET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 44 संविदा पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 24, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM














