युद्ध के बीच सही सलामत लौटा बेटा, परिजनों के छलके आंसू, चंद्रपुर में अब सालवे परिवार के लौटने का इंतजार
Chandrapur Students Return From Dubai: युद्ध के बीच दुबई से सुरक्षित लौटे चंद्रपुर के छात्र आश्रय और श्रावणी। नागपुर एयरपोर्ट पर भावुक मिलन। सालवे परिवार की वापसी का अब भी इंतजार।
- Written By: प्रिया जैस
एयरपोर्ट पर परिजनों के छलके आंसू (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Airport Emotional Reunion: अमेरिका-इजराईल और ईरान के बीच युध्द चल रहा है। इस युध्द के कारण सऊदी अरब में फंसे चंद्रपुर जिले के नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापसी कराने में भारत सरकार सफल रही है। दुबई से चंद्रपुर लौटे दो लोगों को रिसीव करने के लिए पहुंचे परिवार की आंखे बच्चों को सकुशल देख छलक पड़ी।
नागपुर एयरपोर्ट पर अपनों से मिलन की खुशी में आंसूओं से परिजनों का चेहरा सराबोर था। यह छात्र दुबई से स्पेशल विमान से मुंबई पहुंचे और वहां से भारतीय हवाई सेवा के विमान से नागपुर पहुंचे। इस संकट के समय दुबई प्रशासन द्वारा दिखाई गई तत्परता पर दोनों ने संतोष जताया है। स्वदेश लौटे इन छात्रों में चंद्रपुर के आश्रय तायडे और श्रावणी धाबेकर का समावेश है।
दुबई में फंस गए थे छात्र
चंद्रपुर के छात्र-छात्रा आश्रय तायडे, श्रावणी धाबेकर दुबई में उच्च शिक्षा के लिए गए हुए थे। अचानक युद्ध की स्थिति निर्माण होने से वे वहां फंस गये थे। उसका स्वदेश लौट पाना असंभव सा लगने से उनके परिजनों में चिंता फैल गई थी। आश्रय तायडे के अभिभावकों ने उसकी स्वदेश वापसी के लिए जिला प्रशासन, राजनीतिक स्तर पर प्रयास किए जिसके चलते उसकी स्वदेशी वापसी हो पायी।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विदित हो कि इरान और अन्य खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण चंद्रपुर जिले के पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल था। इस बीच सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से चंद्रपुर जिला प्रशासन को निर्देश मिले जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से संबंधित पालकों को दूरभाष पर पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है। केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से जिलाधिकारी से जिले के फंसे हुए छात्र व लोगों की सूची मंगाई गयी।
यह भी पढ़ें – पिचकारी से रंग डालने आया मासूम…तो सगी दादी ने उड़ेल दिया खौलता पानी, रूह कंपा देगा नागपुर का ये VIDEO
सालवे परिवार नहीं पहुंचा
चंद्रपुर शहर व जिले के कुछ छात्र एवं नागरिक शारजाह, दुबई व आबूधाबी जैसे शहरों में फंसे हुए थे। आश्रय तायडे, श्रावणी धाबेकर की तरह दुर्गापुर निवासी संजय शिंदे के परिजन जिसमें उनके दामाद अभिषेक सालवे, बेटी आराधना सालवे और एक वर्षीय नातीन एलिझा सालवे भी दुबई में फंसे हुए थे। उनके स्वदेश वापसी की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया संजय शिंदे का फोन बंद आ रहा था।
