मुंबई महापौर रितु तावड़े से चीनी महावाणिज्य दूत किन जेई से की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
Ritu Tawde Mayor Meeting China: मुंबई में चीन के महावाणिज्य दूत किन जेई ने नवनिर्वाचित महापौर रितु तावड़े से मुलाकात कर मुंबई और प्रमुख चीनी शहरों के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा की।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी महापौर रितु तावड़े (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Chinese Cities Relations: मुंबई में चीन के महावाणिज्य दूत किन जेई ने बुधवार को नवनिर्वाचित महापौर रितु तावड़े से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में आयोजित की गई।
महापौर कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान किन जेई ने हाल ही में पदभार ग्रहण करने पर रितु तावड़े को बधाई दी। इस अवसर पर चीनी वाणिज्य दूतावास के अधिकारी वांग जिनशेंग भी उपस्थित थे।
द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
महापौर कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में भारत और चीन के बीच सहयोग को और मजबूत करने के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से मुंबई और प्रमुख चीनी शहरों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और शहरी प्रशासनिक स्तर पर संबंध बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘पीएम मोदी नेता नहीं, हमारे परिवार के मुखिया हैं…’ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साझा किए अपने भावुक अनुभव
मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदारों को राहत! गगनचुंबी इमारतों और झुग्गियों के लिए अलग-अलग तय होंगी रेडी रेकनर दरें
लगभग 20,000 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, मेयर रितु तावड़े ने किया बड़ा खुलासा, मुंबई मनपा का एक्शन मोड
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
दि. 04 मार्च 2026 चीनचे कॉन्सुल जनरल श्री. Qin Jie तसेच कॉन्सुल श्री. Wang Jinsheng यांनी सदिच्छा भेट दिली. मुंबई आणि चीन यांच्यातील व्यापारवृद्धी, औद्योगिक सहकार्य, गुंतवणूक संधी तसेच सांस्कृतिक देवाणघेवाण अधिक बळकट करण्याच्या दृष्टीने विविध विषयांवर सविस्तर चर्चा करण्यात आली.… pic.twitter.com/LtbWcje858 — Ritu Tawde (@TawdeRitu) March 4, 2026
ये भी पढ़ें :- बीएमसी में फिर आमने-सामने ठाकरे बंधु? नगरसेवक बंटवारे पर यूबीटी-मनसे में तकरार
शहर-से-शहर सहयोग पर फोकस
बैठक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, व्यापारिक अवसर, निवेश, और शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में संभावित साझेदारी पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की इच्छा जताई। इस मुलाकात को भारत की वित्तीय राजधानी और चीन के प्रमुख शहरों के बीच संवाद और साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
