त्योहार से पहले चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 अपराधी किए गए निर्वासित

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में त्योहारों से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने 80 अपराधियों को दो दिनों में शहर और ग्रामीण इलाकों से निर्वासित किया।
ballarpur-police-action-80-criminals-exiled-before-festivals
बल्लारपुर पुलिस स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur News in Hindi: पारंपरिक त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर शहर और ग्रामीण इलाकों से अवैध शराब बेचने, बार-बार अपराध करने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाले 80 अपराधियों को निर्वासित किया है। बल्लारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध शराब की बिक्री, झगड़े, अराजकता फैलाने, नागरिकों को परेशान करने आदि पर नियंत्रण के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

इन टीमों ने ऐसी गतिविधियों में शामिल आरोपियों की एक सूची तैयार की और उनके खिलाफ कार्रवाई की। त्योहारों के दौरान नागरिकों में भय का माहौल पैदा करने वाले अपराधियों को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन के इस फैसले से गांवों और बाजारों में शांति का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

यह कार्रवाई अपराध जांच दल के सहायक पुलिस निरीक्षक मदन दिवते, सहायक पुलिस निरीक्षक शब्बीर पठान, उप-निरीक्षक रणविजय ठाकुर, उप-निरीक्षक आनंद परचाके, पोहवा सत्यवान कोटनाके, संतोष दांडेवार, पुरुषोत्तम चिकाटे, सुनील कामतकर, संतोष पंडित, पुलिस निरीक्षक मिलिंद आत्राम, लखन चव्हाण, शरद चंद्र करुश, खंडेराव माने, विकास जुमनाके, सचिन अलेवार, उप-निरीक्षक शालिनी नैतम द्वारा पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले के मार्गदर्शन में की गई।

त्योहारों को शांतिपूर्व मनाने के लिए लिया गया एक्शन

बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले ने कहा कि पारंपरिक त्योहारों को शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए अवैध शराब विक्रेताओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।