

Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस बल में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने 364 सहायक पुलिस निरीक्षकों (एपीआई) को पुलिस निरीक्षक (पीआई) पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।
इन पदोन्नत अधिकारियों का तबादला राज्यभर के विभिन्न जिलों और शहरों के पुलिस स्टेशनों व विभागों में किया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया से न केवल प्रशासनिक मजबूती बढ़ेगी, बल्क स्तर पर कामकाज की गति भी तेज होगी।
इस पदोन्नति सूची में बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। महिला अधिकारियों की यह बढ़ती भागीदारी पुलिस बल में लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जा रही है। इससे पुलिस व्यवस्था में महिला अधिकारियों की निर्णायक भूमिका और भी सशक्त होगी।
सूत्रों के अनुसार, सूची में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से न केवल मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पुलिस बल की दक्षता और जनता के साथ भरोसा भी और मजबूत होगा।
गृह विभाग का कहना है कि आने वाले समय में और भी योग्य अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता और प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन दिया जाएगा, ताकि पुलिस संगठन में पारदर्शिता और न्याय की भावना बनी रहे।