बल्लारपुर तालुका के गिलबिली शिवार में मुर्गों की लड़ाई पर जुआ, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Chandrapur Crime News: बल्लारपुर तालुका के गिलबिली शिवार में मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और नकद राशि सहित सामग्री जब्त की।
cockfight gambling cas
Ballarpur police raid:बल्लारपुर तालुका के गिलबिली शिवा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Ballarpur Police Raid: बल्लारपुर पुलिस थाना अंतर्गत गिलबिली गांव के तालाब से सटे जंगल क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई पर पैसे लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जनवरी को की गई। ग्रामीण क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि गिलबिली शिवार में तालाब के पास कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई पर पैसे की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर दबिश दी।

छापे के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि सात आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में पांच मुर्गे मृत अवस्था में पाए गए। इसके अलावा चार जीवित मुर्गे, मुर्गों के पैरों में बांधी जाने वाली चार कातियां तथा जुए से जीती गई नकद राशि सहित कुल 4,170 रुपये का माल जब्त किया गया।

सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र आनंदाराव गेडाम (42), निवासी गिलबिली; सूरज जीवन तोडासे (33), निवासी गिलबिली; रमेश विश्वासराव देवतले (45), निवासी इटोली; देविदास विश्वासराव देवतले (42), निवासी इटोली; नासीर मूसा शेख (30), निवासी जलनगर वार्ड, चंद्रपुर; तथा गजेंद्र शंकर संतोषवार (45), निवासी जलनगर वार्ड, चंद्रपुर शामिल हैं।

महाराष्ट्र जुआ अधिनियम

इस प्रकरण में सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मदन दिवटे, शब्बीर खान पठान, पोहवा सुनील कामटकर, पुरुषोत्तम चिकाटे, सत्यवान कोटनाके, संतोष दंडेवार, प्रविण निकोडे, पोअं खंडेराव माने, लखन चव्हाण, शरदचंद्र कारुस, मिलिंद आत्राम, गुरु शिंदे, कैलास आदे तथा अंकुश बुरांडे ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com