Sambhajinagar में जनगणना तैयारी, ऑनलाइन पंजीयन पर जोर; कलेक्टर ने दिए सख्त आदेश
Sambhajinagar Census India 2026: संभाजीनगर में 1 मई से जनगणना शुरू होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रशिक्षण व ऑनलाइन पंजीयन समय पर पूरा कर कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर कलेक्टर( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Online Registration Portal: छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी।सी ने कहा कि जनगणना के लिए नियुक्त सभी अधिकारी, कर्मचारियों को चाहिए कि चुनाव की तरह यह कार्य भी प्राथमिकता से पूर्ण करें।
इसके लिए सभी प्रशिक्षण, निरीक्षकों व समन्वयकों का पंजीयन, कार्यपद्धति को भली भांति व बारिकियों से समझने के बाद प्रत्यक्ष पोर्टल पर उसकी जानकारी पंजीकृत कराना जरूरी है।
1 मई से जनगणना का प्रत्यक्ष काम शुरू होने जा रहा है। इस आलोक में आहूत विशेष बैठक में उसकी तैयारियां पूर्ण करने, निरीक्षक, समन्वयक, प्रगणकों के प्रशिक्षण का ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीयन के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए, उनका कहना रह कि यह कालबद्ध काम तहसीलदार व मुख्याधिकारी योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करें।
सम्बंधित ख़बरें
नसीहत देने से पहले अपना दामन देखें, कैश फॉर ट्रांसफर को लेकर CM फडणवीस का विपक्ष पर प्रहार
जालना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 3.25 किलो गांजा जब्त, कैकाड़ी मोहल्ले से आरोपी गिरफ्तार
सिल्लोड़ में 155 जोड़ों का सामूहिक विवाह: 26 साल से जारी पहल बनी मिसाल, फिजूलखर्ची पर रोक का संदेश
जालना में नदी सफाई अभियान तेज, सीना-कुंडलिका में गाद हटाने का काम, बाढ़ से बचाव की तैयारी, प्रवाह होगा बेहतर
इस अवसर पर निवासी उपजिलाधिकारी जनार्दन विधाते, उपजिलाधिकारी एकनाथ बंगाले, जनगणना जिला समन्वयक पवन गोड़े के अलावा जिले के सभी तहसीलदार, नगरपालिका मुख्याधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।
विलंब से आने वाले 31 अधिकारियों व कर्मियों को नोटिस जारी
पदभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने हाल ही में औचक निरीक्षण किया जिसमें कार्यालय में निर्धारित समय से विलंब से आने वाले 31 अधिकारी व कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।
जिलाधिकारी ने गुरुवार को सामान्य प्रशासन, राजस्व, रोजगार गारंटी, गृह, विधि, भूमि अधिगृहण और आपूर्ति विभागों में निरीक्षण करने पर 12 कर्मचारी नदारद थे। शुक्रवार को दूसरी मंजिल के विभागों लघु खनिज, मनोरंजन, एनआईसी, भूजन सर्वेक्षण और अभिलेख शाखा में 1 अधिकारी और 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
इस पर जिलाधिकारी ने निवासी जिलाधिकारी जनार्धन विधाते को सभी अनुपस्थितों को नोटिस देने के निर्देश दिए, जिस पर शुक्रवार को आदेश जारी किए गए, जिले में 10,000 से अधिक फेरफार (जमीन रिकॉर्ड) प्रकरण लंबित है।
यह भी पढ़ें:-BPCL का बड़ा दावा, संभाजीनगर में गैस संकट पर राहत, 2 माह में हर उद्योग को PNG
इनमें छत्रपति संभाजीनगर तहसील के 3,326 प्रकरण शामिल है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि लालफीताशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यही नहीं, किसानों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को नोटिस भी जारी किया,
