जालना में नदी सफाई अभियान तेज, सीना-कुंडलिका में गाद हटाने का काम, बाढ़ से बचाव की तैयारी, प्रवाह होगा बेहतर
Jalna Sina Kundalika River: जालना में सीना-कुंडलिका नदी सफाई अभियान तेज। बाढ़ से बचाव के लिए गाद हटाने, प्रवाह सुधारने और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
जालना नदी सफाई, सीना कुंडलिका,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Jalna River Cleaning: जालना शहर में सीना व कुंडलिका नदियों की सफाई व संरक्षण के लिए व्यापक अभियान तेज हो गया है। कुंडलिका सीना फाउंडेशन व समस्त महाजन ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से इस पहात का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखना व संभावित बाढ़ की स्थिति से बचाव करना है। गत वर्ष हुई भारी बारिश के चलते इन नदियों में बाढ़ आ गई थी।
शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से नागरिकों को अनंत दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए इस वर्ष पहले से ही तैयारियां शुरू की गई हैं, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से नदी के प्रवाह में बाधा बनने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पानी रुकने की आशंका है, वहां मशीनों की मदद से गाद व अन्य अवरोध हटाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
इससे पानी का प्रवाह बेहतर व बाढ़ का खतरा कम होगा। वर्तमान में गायत्री मंदिर क्षेत्र के पास नदी की सफाई का काम चल रहा है। यही नहीं, शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण व हरित क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। रामतीर्थ क्षेत्र व अन्य स्थानों पर ले चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:-जालना: हज 2026 में यात्रियों को झटका, टिकट कन्फर्म के बाद 10,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क पर उठे सवाल
कई वर्षों से कवायद जारी
- यह अभियान गत कई वर्षों से लगातार जारी है।
- वर्ष 2019 से शुरू इस पहल के तहत नदी किनारों से अतिक्रमण हटाने, गाद व कचरा साफ करने व अवैध निर्माण हटाया जा रहा है।
- इससे नदियों का प्राकृतिक प्रवाह सुधरने के साथ ही शहर के पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिली है।
