गढचिरोली

गड़चिरोली: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी हंगामा; 15 दिन बाद भी सिलेंडर न मिलने पर आपूर्ति विभाग की छापेमारी

Gadchiroli LPG News: गड़चिरोली में गैस सिलेंडर की किल्लत और वितरण में अनियमितता को लेकर उपभोक्ताओं ने श्री गैस एजेंसी पर हंगामा किया। जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

रूपम सिंह

Gadchiroli Gas Shortage News: गड़चिरोली शहर सहित तहसील क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रशासन भले ही जिले में गैस की कमी नहीं होने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से वे परेशान हैं।

शनिवार को बाजार चौक स्थित एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। 27 मार्च को बुकिंग करने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ता एजेंसी पहुंचे। यहां कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। मामले की शिकायत सीधे जिला आपूर्ति अधिकारी से की गई।

शिकायत मिलते ही आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ अनियमितताएं सामने आने पर एजेंसी से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

बुकिंग में गड़बड़ी के आरोप

उपभोक्ताओं का आरोप है कि 27 मार्च को बुकिंग करने वालों को अब तक सिलेंडर नहीं मिला, जबकि 5 अप्रैल को बुकिंग करने वालों को सिलेंडर मिल चुका है। इससे वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

उपभोक्ता ने की लिखित शिकायत

समाजसेवी एजाज शेख ने बताया कि उन्होंने 27 मार्च को सिलेंडर बुक किया था और ओटीपी भी मिला, लेकिन 15 दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हुई। उन्होंने इस संबंध में आपूर्ति विभाग में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 मार्च को बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर नहीं मिला है।

रिपोर्ट का इंतजार

जिला आपूर्ति अधिकारी सुधाकर पवार ने बताया कि शिकायत मिलते ही आपूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में टीम को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई और जानकारी साझा की जाएगी।

स्थिति गंभीर, उपभोक्ता परेशान

लगातार हो रही देरी और अनियमित वितरण से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। अब सभी की नजर आपूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव