जालना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 3.25 किलो गांजा जब्त, कैकाड़ी मोहल्ले से आरोपी गिरफ्तार
Jalna Drug Trafficking Bust: जालना में पुलिस ने कार्रवाई कर 3.25 किलो गांजा जब्त किया। कैकाड़ी मोहल्ला से आरोपी गिरफ्तार, 65 हजार रुपये का माल बरामद, अवैध बिक्री का मामला दर्ज।
- Written By: अंकिता पटेल
जालना ड्रग्स कार्रवाई, गांजा जब्ती, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Jalna Illegal Drug Trade: जालना जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने कैकाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में छापा मारकर 3 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त कर लिया।
प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कुल 65,000 रुपये की सामग्री जब्त कर लिया। स्थानीय अपराध शाखा की टीम को 30 अप्रैल को सूचना मिली कि कैकाड़ी मोहल्ला में एक शख्स की अवैध विक्री कर रहा है।
लाखों का गांजा जब्त
तदुपरांत पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव को अगुवाई में टीम ने रात 7:05 बजे छापा मारकर आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी कैलाश गायकवाड से 3 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 65,000 रुपये आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिल्लोड़ में 155 जोड़ों का सामूहिक विवाह: 26 साल से जारी पहल बनी मिसाल, फिजूलखर्ची पर रोक का संदेश
जालना में नदी सफाई अभियान तेज, सीना-कुंडलिका में गाद हटाने का काम, बाढ़ से बचाव की तैयारी, प्रवाह होगा बेहतर
Tragedy at Tembhapuri Dam: मजदूर दिवस की खुशियां मातम में बदली; टेंभापुरी बांध में डूबने से 3 मजदूरों की मौत
जालना: हज 2026 में यात्रियों को झटका, टिकट कन्फर्म के बाद 10,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क पर उठे सवाल
अवैध कारोबार का खुलासा, मामला दर्ज
आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के यह मादक पदार्थ अपने पास रखकर अवैध रूप से बेच रहा था। मामले में आरोपी के खिलाफ कदीम जालना पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
यह भी पढ़ें:- Sambhajinagar: महावितरण का विशेष कार्यक्रम, महाराष्ट्र दिवस पर 41 कर्मियों को उत्कृष्ट तकनीकी कर्मी पुरस्कार
जांच दल में ये अधिकारी रहे शामिल
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन खामगल, उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ, पुलिस कर्मचारी रामप्रसाद पव्हरे, प्रभाकर वाघ, प्रशांत लोखंडे, रमेश राठौड़, देवीदास भोजने, धीरज भोसले, अरुणा गायकवाडू, गोदावरी सरोदे, चालक भरत कडुले सहित स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की।
