-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Buldhana »
- Bhadgaon Gram Panchayat Initiative To Enroll Children Get Rid Of Taxes Save Government Schools
बच्चे का दाखिला कराइए, टैक्स से छुटकारा पाइए, सरकारी स्कूल को बचाने के लिए भडगांव ग्राम पंचायत की पहल
- Written By: आंचल लोखंडे
अब सरकारी स्कूलों की गिरती लोकप्रियता को थामने के लिए गांव भी नए रास्ते अपना रहे हैं। बुलढाणा ज़िले के भडगांव गांव में ग्राम पंचायत ने ज़िला परिषद स्कूल (सरकारी स्कूल) में बच्चों का दाखिला बढ़ाने के लिए एक अनूठी योजना शु

बच्चे का दाखिला कराइए, टैक्स से छुटकारा पाइए (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बुलढाणा: अब सरकारी स्कूलों की गिरती लोकप्रियता को थामने के लिए गांव भी नए रास्ते अपना रहे हैं। बुलढाणा ज़िले के भडगांव गांव में ग्राम पंचायत ने ज़िला परिषद स्कूल (सरकारी स्कूल) में बच्चों का दाखिला बढ़ाने के लिए एक अनूठी योजना शुरू की है। यदि कोई अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला गांव की ZP स्कूल में कराता है, तो उसके घर और पानी के टैक्स को माफ कर दिया जाएगा।
भडगांव की यह मराठी माध्यम जिला परिषद स्कूल वर्ष 1932 से चल रही है और पहली से सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। कई वर्षों तक इस स्कूल से बड़ी संख्या में छात्र निकले, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। स्कूल में केवल 29 छात्र ही बचे हैं और बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।
निजी स्कूलों की चकाचौंध बनी चुनौती
ग्रामीण इलाकों में भी अब अंग्रेज़ी माध्यम व निजी स्कूलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बेहतर सुविधाएं और आकर्षक वातावरण होने के कारण अभिभावक सरकारी स्कूलों के बजाय निजी स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते जिला परिषद स्कूलों में छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा में मिलावट पर कार्रवाई तेज, खाद्य व्यापारियों में बढ़ी लाइसेंस की जागरूकता
नागरिकों को विविध लाभ योजनाओं से रखा जा रहा वंचित, ओबीसी महासंघ के जिल्हाध्यक्ष चौकसे भेजा ज्ञापन
Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत
नगर निगम की टीम पर पथराव, अतिक्रमण सफाई अभियान के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश
ग्राम पंचायत की पहल बनी उम्मीद की किरण
सरकारी स्कूल को बचाने के लिए ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला स्थानीय ज़िला परिषद स्कूल में कराएंगे, उन्हें वर्ष 2024-25 के लिए हाउस टैक्स और पानी टैक्स में पूरी छूट दी जाएगी। पंचायत का मानना है कि इससे ग्रामीणों को स्कूल की ओर आकर्षित किया जा सकेगा और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
गांव में सराहना, राज्यभर में मिसाल
भडगांव ग्राम पंचायत की यह पहल अब दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। ग्रामीणों ने पंचायत के फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
Bhadgaon gram panchayat initiative to enroll children get rid of taxes save government schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMनवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














