-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Supplementary Budget 2026 Yogi Government Budget Announcements 4 August
UP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
- Written By: प्रिया जैस
UP Supplementary Budget: उत्तर प्रदेश में आज योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। इस बजट में युवाओं, किसानों और खासकर जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए खजाना खुलने की उम्मीद हैं।

योगी आदित्यनाथ (सौजन्य-IANS)
Uttar Pradesh Supplementary Budget 2026: उत्तर प्रदेश के मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट आज पेश करेंगे। इसके अलावा सरकार नौ अध्यादेशों को सदन से पारित कराने के साथ संभल हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रख सकती है। आज विधानसभा सत्र से पहले सुबह कैबिनेट बैठक होगी।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए यह अनुपूरक बजट बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस बार 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्ताव पेश कर सकती है। सोमवार को उपचुनाव में भाजपा को बांकीपुर और दतिया दो विधानसभा क्षेत्रों में मिली हार के बाद अब यूपी सरकार इसे गंभीरता से ले रही है।
सीएम आवास में कैबिनेट की बैठक
अनुपूरक बजट पेश करने से पहले कैबिनेट की अहम बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। आज विधानसभा में कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है, इसलिए यह बैठक अहम मानी जा रही है। कैबिनेट से मंजूर होते ही इन अध्यादेशों को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
UP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
मानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
उत्तर प्रदेश अनुपूरक बजट 2026-27
अनुपूरक बजट 2026 (AI Generated Image)
दोपहर 12:20 बजे पेश होगा अनुपूरक बजट
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद दोपहर 12.20 बजे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में, जबकि नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में यह बजट प्रस्तुत करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बजट में 21 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मंत्री सुरेश खन्ना के एक बयान के अनुसार इस बार बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, योगी सरकार इस बजट के जरिए राज्य की बड़ी आबादी को साधने की कोशिश करेगी। इस बार जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय भी बढ़ाया जा सकता है। इसमें आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, प्राइमरी स्कूलों के रसोइए और ग्राम चौकीदारों के भी शामिल होने की संभावना है।
किसानों, युवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में क्या खास
युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘युवा समग्र विकास योजना’ शुरू की जाने की संभावना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को दी जाने वाली राशि में ₹2,000 की बढ़ोतरी का प्रावधान किया जा सकता है। वकीलों के लिए स्वास्थ्य सेवा की योजना की भी शुरुआत होने की संभावना है। इस अनुपूरक बजट में यूपी के वकीलों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू करने की घोषणा भी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें – बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
बात करें इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास की तो उसे भी रफ्तार देने की योजना बनाई गई है। मूल बजट की थीम ‘सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान’ को आगे बढ़ाते हुए सरकार इस बजट में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और नए लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बड़ा फंड दे सकती है। बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक विकास, गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ग्रीनरी व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, और मथुरा जैसे धार्मिक पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए भी बड़ा धनावंटन किए जाने की पूरी संभावना है।
Up supplementary budget 2026 yogi government budget announcements 4 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कान्हा टाइगर रिजर्व में महिला की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन T-27 का रेस्क्यू, भेजी गई वन विहार भोपाल
Aug 04, 2026 | 08:21 AMटी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
Aug 04, 2026 | 08:21 AMUP TGT PGT 2026: परीक्षा पैटर्न में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार लगेगी नेगेटिव मार्किंग; जानें नया सिलेबस
Aug 04, 2026 | 08:12 AMUP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
Aug 04, 2026 | 08:09 AMRashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Aug 04, 2026 | 08:08 AMदेश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Aug 04, 2026 | 08:03 AMलाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
Aug 04, 2026 | 07:56 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














