-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Today Weather 4 August Heavy Rain Alert In Many States Imd Update
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
- Written By: अमन उपाध्याय
IMD Weather Update: मौसम विभाग ने आज 4 अगस्त को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम और सिक्किम जैसे राज्यों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

आज का मौसम, AI फोटो
IMD Weather Update 4 August: देश के बड़े हिस्से में मॉनसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 4 अगस्त को भारत के कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न केवल मूसलाधार बारिश होगी, बल्कि 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
असम और सिक्किम में रेड अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में बारिश अब कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। विशेष रूप से असम में हालात चिंताजनक हैं, जहां बाढ़ की वजह से अब तक 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और हजारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 4 से 6 अगस्त तक बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश और 85km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में 4 से 8 अगस्त के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है। यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का भी अलर्ट है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में भी मॉनसून सक्रिय है, जहां 4 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, राज्य में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन की चेतावनी पहाड़ी राज्यों में बारिश एक बार फिर जोखिम लेकर आई है। उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चमोली समेत कई जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी 9 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी है।
प्रमुख शहरों का तापमान (अनुमानित)
- दिल्ली: 32°C (अधिकतम), 24°C (न्यूनतम)
- लखनऊ: 30°C (अधिकतम), 27°C (न्यूनतम)
- पटना: 32°C (अधिकतम), 27°C (न्यूनतम)
- शिमला: 23°C (अधिकतम), 20°C (न्यूनतम)
Today weather 4 august heavy rain alert in many states imd update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Aug 04, 2026 | 08:03 AMलाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
Aug 04, 2026 | 07:56 AMअहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
Aug 04, 2026 | 07:50 AMबारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत
Aug 04, 2026 | 07:44 AMOppo A7 Pro Max: 10,000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और 50MP OIS कैमरा के साथ लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, देखें डीटेल
Aug 04, 2026 | 07:41 AMछतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
Aug 04, 2026 | 07:35 AMNATO के बाद अब EU ने भी फेरा यूक्रेन से मुंह? रूसी खुफिया एजेंसी SVR का बड़ा दावा, कीव की बढ़ी टेंशन
Aug 04, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














