-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- When Will The Farmers Cries Of Distress End
कब थमेगा किसानों का आर्तनाद, किसी को ज्यादा तो किसी को कम वर्षा ने किया प्रभावित
- Written By: नवभारत डेस्क
भंडारा तथा मोहाडी इन दोनों तहसीलों के अलावा पवनी तहसील में भी मिर्ची का उत्पादन बहुत ज्यादा होता है

File Photo
- कपास तथा मिर्ची उत्पादक किसानों का बढ़ा संकट
भंडारा. अन्नदाता किसान की परेशानी न जाने कब खत्म होगी. फसल की बुवाई से लेकर उसकी कटाई तक वह लगातार परेशान रहता है. बुवाई से लेकर कटाई तक उसकी समस्या का समाधान कोई नहीं कर पाता. वर्षा से उसकी न जाने कौन सी दुश्मनी है कि वह ज्यादातर किसानों को रूलाती ही है.
जब जरूरत होती है तो गायव हो जाती है और जब जरूरत नहीं होती तो जमकर बरसती है. पहले धान को नुकसान पहुंचाने के बाद अब वर्षा कपास और मिर्च पर कहर बरपा रही है. मोहाडी तहसील में विगत दिनों हुई बरसात के कारण वहां खेतों में लगी कपास की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है.
इस वर्ष मोहाड़ी तहसील में भारी वर्षा होने की वजह से बड़ी मात्रा में फसले प्रभावित हुईं. 20 सितंबर को सुबह से शुरु हुई बरसात कुछ समय तक विराम लेकर फिर बरसना शुरु किया और यह बरसात काफी देर तक होती रही. वर्षा के कारण कपास की फसल पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है.
बोंड आली कीड़े पर नियंत्रण पाने के लिए किसान महंगे से महंगे कीटनाशक खरीदने में किसी भी तरह का संकोच नहीं कर रहा है. वह कीड़ों का मारने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव भी कर रहा है. मोहाडी तहसील के कांद्री, जांब, हिवरा, वासेरा, पांजरा, धूसाला,घोरपड में किसान कपास का उत्पादन ज्यादा पैमाने पर करने में रूचि दिखाते हैं. कपास की तरह ही भारी वर्षा के कारण मिर्ची की खेती पर भी व्यापक स्तर पर असर पड़ा है.
भंडारा तथा मोहाडी इन दोनों तहसीलों के अलावा पवनी तहसील में भी मिर्ची का उत्पादन बहुत ज्यादा होता है. भंडारा की उक्त तीन तहसीलों के अलावा अन्य तहसीलों के किसान भी मिर्ची के उत्पादन में रूचि दिखा रहे हैं, लेकिन मिर्ची के उत्पादन में बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है.
सम्बंधित ख़बरें
सभापति चुनाव से पहले मोहाडी पंचायत समिति में राजनीतिक रणनीति, सदस्य पहुंचे देवदर्शन
भंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
Bhandara News: साकोली में बिना अनुमति ढहाई गई पीएमश्री स्कूल की इमारत, निर्माण सामग्री भी गायब
Bhandara News: पवनी नगर परिषद में चाकू से हमला करने की धमकी के आरोप, सियासत गरमाई
मिर्ची पर फुलोरा आने के समय कीड़े लगने से फसल पर असर पड़ा. भंडारा जिले के भंडारा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जवाहरनगर, खरबी के साथ-साथ पवनी तहसील के अतंर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में मिर्ची की फसल ली गई थी. मिर्ची की फसल के लिए बदरीला मौसम बहुत ही नुकसानदायक होता है, मिर्ची की फसल पर कीड़ों का आक्रमण होने पर मिर्ची के पौधे की पत्तियां पीली होकर नीचे गिरती है. मिर्ची भी पीली पड़ जाती है. आरंभ में किसानो को इस बात का भरोसा था कि मिर्ची की पैदावार अच्छी होगी, लेकिन बदरीला वातावरण शुरु होते ही मिर्ची की फसल पर कीड़ों का कब्जा हो गया.
कोरोना महामारी के फैलाव में खराब मौसम के कारण मिर्ची की फसल बर्बाद होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है. जहां एक ओर कम वर्षा होने से धान, तुवर उत्पादक किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर ज्यादा वर्षा ने कपास तथा मिर्ची की फसल को भी बर्बाद कर दिया है.
When will the farmers cries of distress end
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














