- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Warthi Pahunis Fake Police Salesman Gold Jewelry Cheating Case 2026
भंडारा में पुलिस बनकर ठगी: सेल्समैन से 68 हजार के सोने के आभूषण लेकर फरार हुए दो शातिर
- Written By: केतकी मोडक
Fake Policemen Gold Theft: भंडारा जिले के वरठी थाना क्षेत्र में दो अज्ञात ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक सेल्समैन से ६८ हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन और अंगूठी ठग ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Posing as Police Two Thives Flee After Swindling Gold Jewelry in Bhandara: भंडारा जिला अंतर्गत वरठी थाना क्षेत्र के पाहुनी श्मशान घाट के पास दो शातिर और अज्ञात ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक सेल्समैन को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। आरोपियों ने खाकी का रौब दिखाते हुए और नकली पहचान पत्र की आड़ में सेल्समैन से करीब 68 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण ठग लिए और मौके से रफूचक्कर हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद वरठी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
‘आगे हत्या हुई है, जांच चल रही है’ कहकर फैलाया डर
प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नागपुर जिले की मौदा तहसील के अंतर्गत आने वाले रेवराल गांव के निवासी देवराव राजेराम श्रावणकर (50) एक निजी कंपनी में बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वे हमेशा की तरह अपने व्यावसायिक काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल से बाहर निकले थे। जैसे ही वे पाहुनी श्मशान घाट के पास पहुंचे, पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें जबरन बीच रास्ते में रोक लिया।
उन दोनों ने देवराव को रौब जमाते हुए बताया कि वे पुलिस विभाग से हैं और तसल्ली के लिए एक फर्जी पुलिस पहचान पत्र भी दिखा दिया। ठगों ने देवराव को डराते हुए कहा कि ठीक आगे एक बड़ी हत्या की वारदात हुई है और पुलिस की तगड़ी नाकेबंदी व जांच चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मे बच्चू काडू की बड़ी मांग,सरकार किसान Kishan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
भंडारा में रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, लाखों के वाहन और रेत जब्त
156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला
36 हजार करोड़ की कर्जमाफी से सरकार ने निभाया वादा, अमरावती में बोले चंद्रशेखर बावनकुले
बातों में उलझाकर असली गहनों की जगह थमा दिया कागज का पुड़िया
कथित सुरक्षा का हवाला देते हुए नकली पुलिसवालों ने देवराव से कहा कि आगे जाना सुरक्षित नहीं है, इसलिए वे अपने गले की सोने की चेन और हाथ की अंगूठी निकालकर तुरंत सुरक्षित रख लें। देवराव उनकी बातों में आ गए और जैसे ही उन्होंने अपने सोने के आभूषण निकालकर बैग में रखने की कोशिश की, तभी दोनों ठगों ने उन्हें अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में पूरी तरह उलझा लिया।
इसी बीच नजर बचाकर ठगों ने देवराव के हाथ से असली सोने के आभूषण गायब कर दिए और उसकी जगह पर कागज में लिपटी हुई हूबहू दिखने वाली नकली चेन और नकली अंगूठी उनके हाथ में थमा दी। ठगों के जाने के कुछ समय बाद जब देवराव ने कागज खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। खुद के साथ हुई इस बड़ी ठगी का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत वरठी पुलिस थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढे़ं:- BJP में शामिल कांग्रेस पार्षदों पर सियासी चर्चा, क्या यह कांग्रेस की रणनीतिक चाल?
इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है वरठी पुलिस
पीड़ित सेल्समैन के अनुसार, ठगे गए सोने के आभूषणों की कुल बाजार कीमत लगभग 68 हजार रुपये है। वरठी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जालसाजी और ठगी का मामला पंजीकृत कर लिया है। वरठी पुलिस की एक विशेष टीम पाहुनी श्मशान घाट और मुख्य मार्ग पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के मोटरसाइकिल नंबर और उनके चेहरों की पहचान की जा सके।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिस बताने पर पूरी तरह सतर्क रहें और तुरंत पहचान की पुष्टि करें।
Warthi pahunis fake police salesman gold jewelry cheating case 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय
Jun 08, 2026 | 07:38 PMअमरावती मे बच्चू काडू की बड़ी मांग,सरकार किसान Kishan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
Jun 08, 2026 | 07:36 PMSurya Gochar 2026 : आज से सूर्य का महागोचर शुरू, वृश्चिक समेत इन 4 राशि को रहना होगा सावधान
Jun 08, 2026 | 07:32 PM2 साल की देरी होने पर HAL पर गिरेगी गाज! तेजस Mk1A की डिलीवरी को लेकर रक्षा मंत्रालय लेगा एक्शन,
Jun 08, 2026 | 07:22 PMओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
Jun 08, 2026 | 07:19 PM10 रुपये की फ्रूटी काटते ही निकली काले रंग की अज्ञात चीज! वायरल वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jun 08, 2026 | 07:17 PMभंडारा में रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, लाखों के वाहन और रेत जब्त
Jun 08, 2026 | 07:12 PMवीडियो गैलरी

Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM












