नागपुर: कार रोकने का इशारा किया तो पुलिस कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश, गाड़ी नंबर से खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Attempt to Murder: नागपुर में नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक ने पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
Nagpur: Attempt to Run Over Police Constable After He Signaled to Stop Car; Vehicle Number Leads to Breakthrough; Accused Arrested
नागपुर पुलिस, नाकाबंदी, हत्या का प्रयास, कार चालक गिरफ्तार, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Car Driver Arrested: नागपुर जिले में नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक ने पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मी समय रहते एक ओर हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद चालक ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए कई लोगों को कट मारा। एक यातायात सूचना फलक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस मामले में सीताबर्डी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी इसासनी निवासी कन्हैया मधुकर सूर्यवंशी बताया गया। पुलिस कांस्टेबल प्रमोद अरुण अवटे (31) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, पीछा कर आरोपी गिरफ्तार

1 जून की रात करीब 9 बजे प्रमोद अवटे सीताबर्डी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बोखारा नाका क्षेत्र में चल रही नाकेबंदी के समय कार क्रमांक एम.एच.40-ए.सी.9149 के चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना कंट्रोल के संदेश के माध्यम से अवटे को मिली।

उन्होंने वाहन की तलाश शुरू की। महाराजबाग सिग्नल के पास संदिग्ध कार दिखाई देने पर प्रमोद ने चालक को वाहन किनारे लगाने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने निर्देश की अनदेखी करते हुए कार भगानी शुरू कर दी। इसके बाद प्रमोद ने उसका पीछा किया। पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने कई वाहन चालकों को कट मारे और दगड़ी पार्क के समीप नो पार्किंग बोर्ड से टकराने के बाद उसकी कार रुक गई। पुलिस ने मौके पर उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

महिला पुलिस से अभद्रता

वाहन जांच के दौरान मां-बेटे द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने और धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार को प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सादरकरनगर चौक पर हुई। प्रतापनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला पुलिसकर्मी अपने सहयोगी के साथ चौक पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक किशोर अपनी मां के साथ मोपेड पर वहां पहुंचा, महिला पुलिसकर्मी को उसके नाबालिग होने का संदेह हुआ, जिसके चलते उन्होंने उससे ड्राइविंग लाइसैस मांगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com