Bhandara News: कुएं में गिरे दो तेंदुए शावक, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग सक्रिय
Leopard Cubs Rescue: भंडारा के तुमसर तहसील के येरली गांव में खेत के कुएं में गिरे दो तेंदुए शावकों को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मादा तेंदुए की तलाश जारी है।
Leopard Cubs (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Forest Department: तुमसर तहसील के येरली गांव में रविवार को सुबह करीब 11 बजे एक खेत के कुएं में तेंदुए के दो शावक गिरने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शावकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान दुर्गा पटले जब अपने खेत पहुंचे तो उन्होंने कुएं में तेंदुए के दो छोटे शावकों को गिरा हुआ देखा।
आसपास मादा तेंदुआ होने की आशंका के चलते उन्होंने तुरंत शोर मचाकर ग्रामीणों और वन विभाग को इसकी सूचना दी। घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शावकों को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कुएं में पानी होने और शावकों के बेहद छोटे होने के कारण उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था।
भंडारा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
वन विभाग के कर्मचारियों ने विशेष जाल की सहायता से सावधानीपूर्वक दोनों शावकों को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग के चिकित्सकीय दल ने उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की। जांच में दोनों शावक पूरी तरह सुरक्षित पाए गए और फिलहाल उन्हें वन विभाग की निगरानी में रखा गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि दोनों शावक अभी बहुत छोटे हैं और उन्हें अपनी मां की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे अलर्ट: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले स्टेटस जांचें
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
Bhandara News: भंडारा में बारिश से धान रोपाई कार्यों में तेजी, महिला मजदूरों को मिला रोजगार
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
तेंदुए के शावक सुरक्षित बाहर निकाले
इसलिए क्षेत्र में मादा तेंदुए की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। बॉक्स्आक्रामक हो सकती है मादा तेंदुआप्रयास किया जाएगा कि शावकों को जल्द ही उनकी मां से सुरक्षित मिलाया जाए। वन विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि शावकों के बिछड़ने के कारण मादा तेंदुआ आक्रामक हो सकती है। इसे देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की गई है।
