Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेलवे अलर्ट: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले स्टेटस जांचें

Landslide Lonavala Karjat Ghat: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन से मुंबई-पुणे रेलमार्ग प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले गए और अनेक गाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 06, 2026 | 05:00 PM

लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन से ट्रेंने रद्द (सोर्स:AI)

Follow Us
Follow Us:

Landslide Lonavala Karjat Ghat Trains Cancelled: लोनावला-कर्जत घाट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मध्य रेलवे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसका सीधा असर नासिक रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है।

इस भूस्खलन के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, कुछ के मार्ग बदल दिए गए हैं, जबकि कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। मध्य रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 11011 सीएसएमटी-धुलियया एक्सप्रेस, 11012 धुलिया-सीएसएमटी एक्सप्रेस और 12115 सीएसएमटी-सोलापुर एक्सप्रेस को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

बदले गए रूट और देरी से चलने वाली ट्रेनें

लोनावला-कर्जत घाट क्षेत्र में भूस्खलन के बाद मध्य रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार पुणे-भुज एक्सप्रेस, पुणे-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद-चेन्नई एक्सप्रेस, बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस, चेन्नई-सीएसएमटी एक्सप्रेस, कोणार्क एक्सप्रेस और नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां अब अपने निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाई जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट

Bhandara News: भंडारा में बारिश से धान रोपाई कार्यों में तेजी, महिला मजदूरों को मिला रोजगार

धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे

4 दिनों में हुई महीने भर की औसत बारिश… कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम फडणवीस, मुंबई की स्थिति पर जताई चिंता

इन ट्रेनों का संचालन फिलहाल इगतपुरी-मनमाड-दौंड या सूरत-जलगांव-मनमाड मार्ग के जरिए किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और रूट की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ेः- नासिक के चांदवड में प्रेम संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देरी से चलने वाली गाड़ियां

एलटीटी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और सीएसएमटी-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे, सीएसएमटी-नांदेड़ एक्सप्रेस 2 घंटे, जबकि दौंड-इंदौर एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब 6 घंटे की भारी देरी से चल रही है।

ट्रेनों के इस अचानक परिचालन बदलाव के कारण नासिक रोड स्टेशन पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन (लाइव) स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

Landslide lonavala karjat ghat trains cancelled diverted nashik route

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Cancelled Trains List
  • imd alert rainfall
  • Maharashtra Heavy Rains
  • Maharashtra Landslide
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Weather Update
  • Monsoon News
  • Nashik News
  • South-East-Central Railway
  • Trains Affected

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.