धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
Dhule ST Bus Trailer Accident: महाराष्ट्र में धुले-नंदुरबार मार्ग पर एसटी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई है। बस चालक गंभीर रूप से घायल, 40 यात्री सुरक्षित। ट्रेलर चालक फरार।
- Written By: अनिल सिंह
धुले-नंदुरबार मार्ग पर एसटी बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Dhule ST Bus Accident Trailer Collision: महाराष्ट्र में एक तरफ जहां मूसलाधार बारिश ने कहर मचाया हुआ है और मुंबई-पुणे सहित कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं दूसरी तरफ धुले जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। धुले जिले के शिंदखेड़ा तालुका के चिमथाणे गांव के पास धुले-नंदुरबार मार्ग पर एक राज्य परिवहन (ST) की बस और एक मालवाहक ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
इस भीषण दुर्घटना में एसटी बस के चालक अनिल देवरे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके दोनों पैरों में बेहद गंभीर चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि बस में सवार लगभग 30 से 40 यात्रियों की जान सौभाग्य से बच गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस कर रही है।
बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हुआ
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धुले-नंदुरबार एसटी बस हमेशा की तरह धुले से नंदुरबार की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा यानी चिमथाणे गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक ट्रेलर ने बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसटी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे चालक अनिल देवरे उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
सम्बंधित ख़बरें
4 दिनों में हुई महीने भर की औसत बारिश… कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम फडणवीस, मुंबई की स्थिति पर जताई चिंता
नासिक के चांदवड में प्रेम संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bhandara News: पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री इस्तीफे की मांग, सांसद प्रशांत पडोले का हमला
विकास के अपच के कारण शिंदे पड़ गए बीमार… फिर भड़के संजय राउत, बोले- सीएम खुद जाकर देखें मिसिंग लिंक का हाल
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी के बीच, सीएम से सुप्रिया सुले की मांग
यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टाला बड़ा हादसा
दुर्घटना की आवाज सुनते ही चिमथाणे इलाके के स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में फंसे सभी 30 से 40 यात्रियों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद केबिन में गंभीर रूप से फंसे घायल चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी पूरी तरह बाधित रहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे काम और गड्ढों के कारण अक्सर हो रहे हैं हादसे
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने इस दुर्घटना के बाद प्रशासन के खिलाफ अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। चिमथाणे से सोंगीर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है, लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण काम की गति अत्यंत धीमी है। सड़क कई जगहों पर अधूरी और खतरनाक स्थिति में छोड़ दी गई है। मानसून की शुरुआत होते ही इस अधूरी सड़क पर भारी कीचड़, बड़े-बड़े गड्ढे और फिसलन बढ़ गई है, जिसके चलते इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नागरिकों ने मांग की है कि इस सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
