मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
Gorai Police Coast Guard Alert: मुंबई के मनोरी बीच पर भारी बारिश और तूफानी लहरों के बीच एक विदेशी जहाज फंस गया। गोराई पुलिस, कोस्ट गार्ड और INS हमला की टीमें अलर्ट पर हैं।
- Written By: गोरक्ष पोफली
मनोरी बीच के पास विदेशी शिप (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Manori Beach Foreign Ship Stranded: मायानगरी मुंबई में जारी कुदरत के कहर के बीच एक बड़ी खबर बोरीवली वेस्ट के गोराई इलाके से आ रही है। यहां के प्रसिद्ध मनोरी बीच के पास समुद्र में एक विदेशी जहाज के फंसने से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। भारी मानसूनी बारिश और समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण यह जहाज अनियंत्रित होकर किनारे की ओर आ गया और तट से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर फंस गया है।
जैसे ही जहाज के फंसने की सूचना मिली, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोराई पुलिस, कोस्टल गार्ड और INS हमला की विशेषज्ञ टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। इसके अलावा, भारतीय नौसेना और अन्य संबंधित समुद्री अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
पथरीला इलाका और तेज हवाएं बनीं चुनौती
बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा मौसम और वहां की भौगोलिक स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, मनोरी बीच का यह इलाका काफी पथरीला है। साथ ही, समुद्र में चल रही 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं ने छोटे जहाजों और नावों के लिए वहां तक पहुंचना लगभग असंभव बना दिया है। स्थानीय मछुआरों ने भी चेतावनी दी है कि खराब मौसम के कारण छोटे जहाजों का वहां जाना सुरक्षित नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में बारिश से धान रोपाई कार्यों में तेजी, महिला मजदूरों को मिला रोजगार
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
4 दिनों में हुई महीने भर की औसत बारिश… कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम फडणवीस, मुंबई की स्थिति पर जताई चिंता
नासिक के चांदवड में प्रेम संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
A ship is stranded at sea around 1 km inside the water from Manori beach. Gorai police said they have informed the coast guard. The beach is rocky and due to high wind speed, the local fishing community said it would be dangerous for a small boat to enter the water and move… pic.twitter.com/V5D0uGVj5K — Richa Pinto (@richapintoi) July 6, 2026
राहत की खबर: जहाज सुरक्षित, लंगर डाला
ताजा जानकारी के अनुसार, विदेशी जहाज ने सुरक्षित रूप से अपना एंकर डाल दिया है। फिलहाल जहाज से किसी भी तरह की अप्रिय घटना या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। समुद्री एजेंसियां और स्थानीय पुलिस लगातार जहाज की गतिविधियों और समुद्र की लहरों पर पैनी नजर रख रही हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी के बीच, सीएम से सुप्रिया सुले की मांग
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरी मुंबई भारी बारिश की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। समुद्र में हाई टाइड और तेज हवाओं के मेल ने समुद्री यातायात के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है। प्रशासन ने नागरिकों और मछुआरों को तटीय इलाकों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मौसम साफ होते ही इस जहाज को सुरक्षित तरीके से गहरे समुद्र में कैसे वापस ले जाया जाता है।
