Bhandara News: भंडारा में बारिश से धान रोपाई कार्यों में तेजी, महिला मजदूरों को मिला रोजगार
Paddy Transplantation: भंडारा जिले में झमाझम बारिश से धान रोपाई कार्यों में तेजी आई है। इससे महिला खेतिहर मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है और किसानों के कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गए हैं।
Agricultural Work (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Rain Update: भंडारा जिले में झमाझम बारिश से धान फसल रोपाई कार्यों में गति दिखाई दे रही है। जिसके कारण महिला खेतिहर मजदूरों को गांव में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है। गांव की महिलाओं का जत्था सुबह से ही रोपाई कार्यों की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके कारण किसानों ने रोपाई कार्यों की शुरुआत की। जिसमें महिलाओं को प्रतिदिन के अनुसार मजदूरी प्राप्त होने लगी।
बारिश में दूषित पानी से बीमारियों का खतरालाखनी, सं। बारिश का मौसम शुरू है। जल स्रोतों में बारिश का पानी जमा हो रहा है। मौसम के बदलते ही बहुत सी चीजें बदल जाती हैं। जैसे मौसमी फलसब्जियां, फैशन और मौसमी बीमारियां भी। बीमारियों के बारे में किसी को नहीं भूलना चाहिए।
धान रोपाई सीजन शुरू
ग्रामीण सहित शहरों में दिन से रात तक बारिश होने से जलभराव होता है। गंदे पानी के ठहरने या इकट्ठा होने से जल जनित रोगों के फैलने की संभावना अधिक रहती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में 80 प्रतिशत रोग संभवतः जलजनित हैं। गंदे और दूषित पानी के जरिए ये रोग इंसानों में फैलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
4 दिनों में हुई महीने भर की औसत बारिश… कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम फडणवीस, मुंबई की स्थिति पर जताई चिंता
नासिक के चांदवड में प्रेम संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Akola News: अकोला में प्रहार अपंग क्रांति संगठन का स्मार्ट कार्ड वितरण शिविर आयोजित
जर्जर विद्युत खंभों को बदलने की मांग
मोहाडी सं. क्षेत्र के अनेक रास्ते के किनारे विद्युत खंबे जर्जर हो चुके हैं। इन खंबों के गिरने की स्थिति है। इससे हादसे का अंदेशा है। इसलिए जर्जर हो चुके खंभों को तुरंत बदलने की मांग स्थानीय नागरिकों द्वारा की जा रही है।
