- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Agriculture Cost Hike Fertilizer Price Rise Diesel Petrol Impact
खेती पर महंगाई की मार: 2 साल में दोगुनी खाद कीमत, ट्रैक्टर किराया-मजदूरी बढ़ी; किसान बेहाल
Tumsar Farmers Distress News: तुमसर क्षेत्र में रासायनिक खाद की बोरियों पर 200 से 400 रुपये की बढ़ोतरी और डीजल के बढ़ते दामों ने खेती को महंगा कर दिया है।

Maharashtra Agriculture Crisis News: तुमसर रासायनिक खाद की कीमत 2 वर्ष में दोगुना बढ़ गई हैं। सरकार द्वारा रासायनिक खाद के अनुदान को कम कर दिया गया जिससे अब खाद की दर में बढ़ोत्तरी की गई है। वर्तमान में प्रत्येक बोरी पर 200 से 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि खेती का उत्पादन बढ़ाने के लिए रासायनिक खाद आवश्यक है।
कंपनियों पर नहीं है नियंत्रण
सरकार द्वारा यूरिया व डीएपी इन दो खाद पर निर्धारित अनुदान देकर इन खादों की कीमत को नियंत्रण में रखा गया है। इसी तरह मूल्य आधारित अनुदान दिया है। जिससे अंतराष्ट्रीय बाजार में जिस पद्धति से खाद के दाम बढ़ेंगे, उसी प्रमाण में देश में खाद के दाम में कंपनियां वृद्धि करेंगी। इस दर वृद्धि के लिए कंपनियों पर कोई भी नियंत्रण नहीं रखने से कंपनियां बढ़े हुए भाव पर खाद बाजार में लाएगी।
केंद्र सरकार द्वारा उचित निर्णय लेने की जरूरत
इस संबंध में किसानों ने बताया कि, रासायनिक खाद के लिए अब दोगुना खर्च करना पड़ रहा है। इसके बावजूद खाद समय पर बाजार में नहीं मिलता है। रासायनिक खाद के उपयोग बिना उत्पादन भी नहीं मिलता। वर्तमान में किसानों की अवस्था दयनीय है। जिससे सरकार को इस संबंध में उचित निर्णय लेने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिले में पटवारियों के 34 पद रिक्त, 7 तहसील और 34 राजस्व मंडलों का काम प्रभारियों के भरोसे
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, मौत से पहले video, फिर आत्महत्या! भंडारा में मचा हड़कंप
Bhandara News: आग बुझाते समय किसान की जलकर मौत, साकोली तहसील के तालाब वार्ड क्षेत्र में हादसा
सूरज का कहर जारी, भंडारा जिले का तापमान 43 डिग्री पर स्थिर, जलसंकट और बिजली कटौती बढ़ी
खेती करना हुआ महंगा
किसानों द्वारा फसलों के अधिक उत्पादन के लिए नईनई तकनीक अपनाई जा रही है, इससे उत्पादन भी अधिक हो रहा है़। लेकिन पेट्रोलडीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से खेत सामग्रियों के दाम भी बढ़ गए है़। इससे खेती करना महंगा हो गया है़, वहीं मजदूरी भी बढ गई है़। उल्लेखनीय है कि, भारत कृषि प्रधान देश है़ देश के 70 फीसदी नागरिक ग्रामीण क्षेत्र में खेती व्यवसाय से जुड़े हुए है़ं।
वर्षों पूर्व ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश किसानों द्वारा पूर्वजों की नीति के तहत खेती में फसल ली जा रही थी़। लेकिन विज्ञान के दौर में खेती व्यवसाय में उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है़। फसल काटने के लिए अब आधुनिक मशीनों का अधिक उपयोग किया जा रहा है़।
कृषि कार्य में ट्रैक्टर का बढ़ा उपयोग
फसल के उत्पादन में वृद्धि के लिए ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक मशीनों से खेती की में विभिन्न कार्य किए जा रहे है़ं। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों द्वारा खेत की मशागत के लिए ज्यादातर ट्रैक्टर का उपयोग किया जा रहा है़। लेकिन गत कुछ महीनों से सरकार द्वारा पेट्रोलडीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है़। इससे ट्रैक्टर का किराया भी बढ गया है़। खेती की लागत बढ़ती जा रही है़। इससे गरीब किसानों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़।
Tumsar agriculture cost hike fertilizer price rise diesel petrol impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरकारी स्कूलों में AI ट्यूटर का कमाल, फेलियर रेट 70% गिरा, सांगली के छात्रों ने रचा इतिहास
May 20, 2026 | 06:55 PMMP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार; CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
May 20, 2026 | 06:55 PMTejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग पहनाकर बनाया पल खास
May 20, 2026 | 06:47 PMProgressive Maharashtra Conclave में खुला विकास का रोडमैप; 2030 तक 3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा MMR
May 20, 2026 | 06:47 PMश्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
May 20, 2026 | 06:42 PMट्विशा शर्मा केस: मंत्रालय पहुंचे परिजन, CM मोहन यादव से की मुलाकात; सीबीआई जांच को लेकर दिया बड़ा बयान
May 20, 2026 | 06:39 PMकेरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
May 20, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














