-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Army Of The Forest Department Has Been Sitting Here Laying Traps For The Last 24 Days
24 दिनों से जाल बिछाकर बैठी वन विभाग की फौज, पहेली बनी बाघिन, 170 कर्मियों की टीम और 90 हाईटेक कैमरे नाकाम
24 दिनों से जाल बिछाकर बैठी वन विभाग की टीम, बाघिन टी27 की खोज में नाकाम, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

Bhandara News: नागझिरा व्याघ्र परियोजना के घने और डरावने जंगल में इन दिनों एक ऐसा मनोवैज्ञानिक युद्ध चल रहा है, जहां एक ओर इंसानी तकनीक और संसाधन हैं, तो दूसरी ओर एक वन्यजीव की कुशाग्र बुद्धि.
टी27 नामक वह बाघिन, जिसने पिछले कुछ दिनों में इंसानी बस्तियों के पास मौत का तांडव मचा रखा है, अब वन विभाग के लिए एक अबूझ पहेली बन गई है. पिछले 24 दिनों से जारी इस ऑपरेशन में विभाग के 170 से ज्यादा जांबाज कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन गर्मी के बढ़ते पारे के बीच यह आदमखोर बाघिन अभी भी उनकी पहुंच से कोसों दूर अपनी मर्जी से ठिकाने बदल रही है.
खौफ का यह सिलसिला 19 मार्च से शुरू हुआ था, जब वसंत मेश्राम पर हुए हमले ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी थी. इसके बाद 28 मार्च को माया सोनवाने की दुखद मृत्यु और 1 अप्रैल को छाया मुंगमोडे पर हुए जानलेवा हमले ने यह स्पष्ट कर दिया कि टी27 अब केवल एक शिकारी नहीं, बल्कि एक नरभक्षक बन चुकी है. 12 अप्रैल की तारीख बीतने को है, लेकिन पिटेझरी और उमरझरी के जंगलों में तैनात वन विकास महामंडल और एसटीपीएफ की टीमें केवल पैरों के निशान ही ढूंढ पा रही हैं.
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में किसानों को नकली कृषि सामग्री से बचाने के लिए सख्त अभियान, 39 लाइसेंस निलंबित
Bhandara News: लाखनी में नाबालिग से कराई नाली सफाई, हादसे में छात्र ने गंवाया पैर का अंगूठा
Bhandara News: तुमसर-मोहाड़ी-रोहा-मुंढरी मार्ग पर सुबह एसटी बस सेवा शुरू करने की मांग तेज
Bhandara News: मुख्यमंत्री सड़क योजना पर सवाल, पहली बारिश में ही नेरीभोसाटाकली मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त
वन विभाग ने इस शातिर बाघिन को लालच देकर एक स्थान पर स्थिर करने के लिए 8 अलगअलग संवेदनशील पॉइंट्स पर शिकार बांधे थे. उम्मीद थी कि भूख की तड़प उसे इन ठिकानों तक खींच लाएगी और मचानों पर तैनात शूटर उसे बेहोश कर पिंजरे में डाल देंगे. परंतु कुदरत का करिश्मा देखिए, जिस शिकार को बाघिन के लिए रखा गया था, उसे चालाक तेंदुए चट कर गए और बाघिन ने उन रास्तों की ओर मुड़कर भी नहीं देखा.
सीसीटीवी फुटेज में जब तेंदुओं की तस्वीरें आईं, तो विभाग के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी हो गईं. बाघिन की हर हरकत को कैद करने के लिए 90 नाइट विजन और मोशन सेंसर कैमरों का जाल बिछाया गया है. उमरझरी, बाम्पेवाडा और निपरटोला के जंगलों में विशेष व्याघ्र संरक्षण बल की तीन टीमें 24 घंटे गश्त कर रही हैं.
ग्रामीणों को हमलों से बचाने के लिए सिर के पीछे पहनने वाले विशेष मुखौटे बांटे गए हैं, ताकि बाघिन को भ्रम हो सके. मचानों पर बैठे कर्मचारी भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के बीच केवल एक अवसर की तलाश में हैं, ताकि इस दहशत का अंत हो सके और ग्रामीणों को खौफ के साये से मुक्ति मिल सके. फिलहाल पूरे भंडारा जिले की सांसें इस रोमांचक और खतरनाक अभियान पर टिकी हैं.
बाघ प्रकृति के सबसे बुद्धिमान और कुशल शिकारी होते हैं. वे सामान्यतः इंसानों से दूरी बनाकर रखते हैं और केवल अत्यंत विपरीत परिस्थितियों या किसी शारीरिक मजबूरी में ही मानव पर हमला करते हैं. टी27 बाघिन को लेकर जो स्थिति बनी है, उसे देखते हुए वन विभाग की पूरी मशीनरी उसे सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है.
प्रीतमसिंग कोडापे, उपसंचालक, एनएनटीआर ने कहा कि हमारे कर्मचारी दिनरात जोखिम उठाकर इस मिशन में जुटे हुए हैं. चूंकि यह एक बेहद जटिल और संवेदनशील ऑपरेशन है, इसलिए मेरा स्थानीय नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि वे धैर्य बनाए रखें. अफवाहों पर ध्यान न दें और वन विभाग के जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.
Army of the forest department has been sitting here laying traps for the last 24 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज में ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, UAE के तेल टैंकरों को बनाया निशाना; 8 लोग घायल
Jul 14, 2026 | 06:54 AMनागपुर में FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर 3 नामचीन रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस रद्द, जानिए वजह
Jul 14, 2026 | 06:54 AMकान के अंदर नहीं, बाहर लगेंगे Sony के Earbuds, 37 घंटे की बैटरी और AI Calling के साथ लॉन्च हुए LinkBuds Clip
Jul 14, 2026 | 06:09 AMBirthday Horoscope: 14 जुलाई को जन्मे जातक क्यों हो सकते हैं खास, जानें जन्मदिन राशिफल
Jul 14, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज उमस और गर्मी के बीच 9 जिलों में बारिश की वापसी, जानें आपके जिले का मौसम
Jul 14, 2026 | 05:55 AMदिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














