-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Pavani Parsodi Leopard Attack 11 Goats Killed Villagers Demand Action
तेंदुए के हमले से 11 बकरियों की मौत, परसोडी में तेंग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग
परसोडी गांव में तेंदुए के हमले से 11 बकरियों की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल। वन विभाग से कार्रवाई की मांग।

Bhandara News: पवनी तहसील के परसोडी गांव में तेंदुए के हमले से 11 बकरियों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुआ पिछले कुछ समय से परसोडी गांव के रिहायशी परिसर में लगातार देखा जा रहा था. इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते यह घटना घटित हुई. बताया जा रहा है कि पशुपालक पुरुषोत्तम चौधरी अपने घर में सो रहे थे, जबकि उनकी बकरियां तबेले में बंधी हुई थीं.
इसी दौरान तेंदुए ने कोठे में घुसकर हमला कर दिया और 11 बकरियों को मार डाला. सुबह जब पशुपालक तबेले में पहुंचे तो घटना का पता चला. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में पुष्टि हुई कि यह हमला तेंदुए द्वारा किया गया है.
इस घटना में पशुपालक को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. घटना के बाद गांव में भय का वातावरण है. किसान और खेत मजदूर भी दहशत में हैं, जिससे खेती के काम पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
भंडारा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
भंडारा में औषधि सुरक्षा अभियान तेज, संदिग्ध दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
भंडारा में मानसून की दस्तक, बारिश से गर्मी से राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
इस मामले में शिवसेना नेता बालू फुलबंधे ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर ग्रामीणों को राहत दी जाए तथा प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए.
Pavani parsodi leopard attack 11 goats killed villagers demand action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMआगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:00 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMहोटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














