स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आज से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आज से, चर्लपल्लीमधुपुर ट्रेन का जिले में ठहराव

भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्म ऋतु 2026 में विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों की सुविधा के लिए चर्लपल्ली-मधुपुर ट्रेन का ठहराव गोंदिया में।
godia-457
Published on
Updated on

Gondia News: भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम व सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है.

ट्रेन क्र. 07580 चर्लपल्लीमधुपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 23 अप्रैल को तथा ट्रेन क्र. 07581 मधुपुरचर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 24 अप्रैल को चलेगी. इन ट्रेनों का स्टापेज गोंदिया में दिया गया है. ट्रेन क्र.07580 चर्लपल्लीमधुपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 23 अप्रैल को 11.30 बजे रवाना होगी तथा गोंदिया 20.40 बजे पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन क्र.07581 मधुपुरचर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 24 अप्रैल को 19 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन गोंदिया 12.55 बजे पहुंचेगी. चर्लपल्लीमधुपुर ट्रेन की समय सारणी ट्रेन क्र. 07586 चर्लपल्लीमधुपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 30 अप्रैल को तथा ट्रेन क्र. 07587 मधुपुरचर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 1 मई को चलेगी जो गोंदिया 20.40 बजे पहुंचेगी और 17 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन क्र.07587 मधुपुरचर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 01 मई को 19 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन गोंदिया 12.55 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन 04 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com