- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sets House On Fire After Marriage Proposal Is Rejected
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने घर में लगाई आग, भंडारा में सनसनी
भंडारा में युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर घर में आग लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Bhandara City: भंडारा शहर में एक युवक द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद गुस्से में घर में आग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सौदागर मोहल्ला निवासी अरहान अली उद्दीन शेख 21 अपनी दुकान पर काम कर रहे थे. शाम करीब 6.15 बजे उनके मामा ने उन्हें घर में आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही अरहान तुरंत घर पहुंचे, जहां घर के पीछे पत्रा और तिरपाल से ढके हिस्से में आग लगी हुई थी.
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. फरियादी अरहान के अनुसार, अक्टूबर महीने में खांबतालाब चौक निवासी साहिल खान 22 उनके घर उनकी बहन के लिए शादी का प्रस्ताव लेकर आया था, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया था. इसी बात से नाराज होकर साहिल ने रमजान के दौरान अरहान को धमकी दी थी कि यदि रिश्ता स्वीकार नहीं किया गया तो वह कुछ भी कर सकता है.
घटनास्थल की जांच के दौरान पेट्रोल जैसी तेज गंध मिलने से आगजनी की आशंका जताई गई है. फरियादी ने संदेह व्यक्त किया है कि आरोपी ने ही गुस्से में आकर घर में आग लगाई. इस घटना में तिरपाल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए. पुलिस ने अरहान शेख की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध आरोपी साहिल खान की तलाश शुरू कर दी है.
सम्बंधित ख़बरें
Sets house on fire after marriage proposal is rejected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पायल नाग बनीं नई चैंपियन: आर्चरी पैरा सीरीज के फाइनल में शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Apr 04, 2026 | 06:11 PM‘चुनाव आयोग जैसी संस्थानों को स्वतंत्र काम करना चाहिए…’, SC की जज BV Nagarathna ने कही बड़ी बात
Apr 04, 2026 | 06:11 PM‘..तो नहीं होता हादसा’, नासिक कार एक्सीडेंट पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
Apr 04, 2026 | 06:01 PMDC vs MI: सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों का टारगेट
Apr 04, 2026 | 06:01 PMभारत के टेक सेक्टर में बढ़ती छंटनी: ओवरहायरिंग का असर या AI का दबाव?
Apr 04, 2026 | 05:56 PMदिल्ली में RAW से मुलाकात, फिर इस्लामाबाद में ISI संग बैठक; बांग्लादेशी खुफिया प्रमुख के दौरे ने बढ़ाई हलचल
Apr 04, 2026 | 05:54 PMरोहित शर्मा का IPL 2026 में बड़ा कारनामा, हासिल किया अहम मुकाबला, विराट-धोनी के इस क्लब का बने हिस्सा
Apr 04, 2026 | 05:48 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














