- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Frezerpura Tapo Van Gate Attack Arrest Minors Udhari Dispute
अमरावती में सनसनी: फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार
Amravati Attack News: अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने को लेकर एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें पुलिस ने तीन नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Knife attack (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Frezerpura Police Station News: फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के तपोवन गेट के पास एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 3 नाबालिग का समावेश है। यह हमला उधारी के रूपए मांगने को लेकर हुआ था। पुलिस फरार मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार घायल आदिल खान ने अपने बयान में बताया कि उसने ग्राम इंदला निवासी ईजान पठान को कुछ पैसे उधार दिए थे। रात करीब 8.30 बजे आदिल ने फोन कर अपने पैसे वापस मांगे। इस पर ईशान ने उसे राजुरा नाका के पास स्थित सायफर कॉफी शॉप पर मिलने बुलाया। जब आदिल वहां पहुंचा और पैसे मांगे, तो ईजान ने पैसे देने से साफ मना कर दिया।
दोनों के बीच तीखी बहस
दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसके कुछ ही देर बाद ईजान पठान ने आदिल को फोन कर उसकी लोकेशन पूछी। आदिल ने बताया कि वह तपोवन गेट के पास की रेहड़ी के पास खड़ा है। कुछ ही मिनटों में ईजान पठान अपने साथ 7 से 8 लड़कों को लेकर वहां पहुंच गया। उन सबने आदिल को चारों तरफ से घेर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, भंडारा के 6 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज
अमरावती में पुलिसकर्मी ही निकला गुटखा तस्कर, विभाग में मचा हड़कंप, लाखों का माल जब्त
विधान परिषद चुनाव मामला: बाजोरिया की एसएलपी वापस, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया हस्तक्षेप
तुमसर पुलिस की बड़ी सफलता, दुकानफोड़ गिरोह का भंडाफोड़ कर नकदी बरामद
ये भी पढे़: उद्योग मंत्री उदय सामंत का बयान, ईंधन संकट पर राजनीति न करें, स्थिति पर केंद्र की है पैनी नजर
इर्विन अस्पताल में भर्ती
ईजान ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकालकर आदिल के पेट, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वहीं उसके साथ आए लड़कों ने आदिल को लाठियों, लातघूसों से बेरहमी से पीटना शुरू किया। आदिल किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए इर्विन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
आरोपियों की धरपकड़
आदिल खान के बयान पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गईं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर अनुज दत्तात्रेय सेवाने 22, गजानन नगर, अमरावती, सैयद सैफ सैयद साबिर 22, जीशान नगर नं। 2, अमरावती व तीन नाबालिग को हिरासत में लिया।
Amravati frezerpura tapo van gate attack arrest minors udhari dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
Jun 10, 2026 | 02:45 AMAaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














