-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar New Water Supply Project Update
छत्रपति संभाजीनगर के लिए राहत: जून से 55 MLD अतिरिक्त पानी मिलने का रास्ता साफ, मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
- Written By: गोरक्ष पोफली
New Water Pipeline: शहर को जून से मिलेगा 55 MLD अतिरिक्त पानी। मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया, नई जलवाहिनी से कम होगा पानी आपूर्ति का अंतराल। जानिए कमर्शियल मीटर और जल टंकियों से जुड़ी पूरी अपडेट।

अमोल येडगे (सोर्स: फइल फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar New Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर शहर में लंबे समय से जारी कम दबाव और अनियमित जलापूर्ति की समस्या को दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है । शहर की पेयजल समस्या हल स्थायी रुप से हल करने के लिए हाथ में ली गई नई जलापूर्ति योजना का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है । 1500 मिमी व्यास की नई जलवाहिनी के माध्यम से नक्षत्र वाड़ी से हर्सूल और जटवाडा क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाएगा । जून के पहले सप्ताह से शहर को 40 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलने लगेगा । इससे पानी आपूर्ति के बीच का अंतर कम करने और अंतिम छोर तक समान दबाव से पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। नई योजना से पानी मिलते ही पेयजल आपूर्ति का गैप 2 से 3 दिन कम होगा । नई पेयजल योजना से आपूर्ति सुचारु होेते ही प्रथम चरण में आगामी 3 से 4 माह में कमर्शियल नल ग्राहकों को मीटर लगाए जाएंगे । यह जानकारी मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने शुक्रवार को पत्रकार परिषद में यह जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि कमर्शियल नल कनेक्शन धारकों को मीटर लगाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। इधर, नई पेयजल योजना से अतिरिक्त पानी मिलते ही शहर के 47 हजार कमर्शियल ग्राहकों को सरकार से परमिशन मिलते ही मीटर लगाए जाएंगे। जो ग्राहक जितना पानी का इस्तेमाल करेगा, उसे उतना बिल अदा करना होगा। एक सवाल के जवाब में आयुक्त येडगे ने साफ किया कि जब नई पेयजल योजना से शहर वासियों को भरपूर पानी मिलेगा, तब प्रशासन वहां मीटर लगाने पर विचार करेगा। परंतु, अभी प्रशासन घरेलु नल ग्राहकों को मीटर लगाने पर कोई विचार नहीं कर रहा है।
नई और पुरानी योजना से मिलेगा कुल 55 एमएलडी अतिरिक्त पानी
मनपा आयुक्त अमोल येडगे के अनुसार वर्तमान 900 मिमी जलवाहिनी अब पूरी क्षमता से संचालित हो रही है । जिससे शहर को 15 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलने लगा है । इसके अलावा नई योजना के अंतर्गत 40 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा । इस प्रकार शहर को कुल 55 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति का लाभ मिलेगा । प्रशासन का दावा है कि इससे कई क्षेत्रों में पानी संकट काफी हद तक कम होगा ।
सम्बंधित ख़बरें
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
चार नई जल टंकियों से होगा पानी वितरण
हिमायतबाग, टीवी सेंटर-3, हर्सूल जेल और हरसिद्धीमाता क्षेत्र में चार नई जल टंकियां तैयार की गई हैं । इन जल टंकियों के माध्यम से हर्सूल और जटवाडा क्षेत्र में पानी आपूर्ति की जाएगी । इन इलाकों में लंबे समय से कम दबाव और देर से पानी मिलने की शिकायतें सामने आ रही थीं । नई योजना से पानी मिलते ही नागरिकों को राहत मिलने की संभावना मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने जतायी।
सिडको-हडको की पुरानी व्यवस्था में होगा बदलाव
उन्होंने बताया कि फिलहाल सिडको-हडको क्षेत्र को एक्सप्रेस लाइन के जरिए प्रतिदिन 52 से 55 एमएलडी पानी दिया जा रहा है । इसके बावजूद चिकलथाना, रामनगर और संजय नगर जैसे क्षेत्रों में पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच पा रहा है । प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नई 1500 मिमी जलवाहिनी शुरू होने के बाद मौजूदा एक्सप्रेस लाइन बंद कर दी जाएगी । बाद में इस लाइन का उपयोग गारखेडा, शिवाजीनगर और जय विश्व भारती कॉलोनी क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए किया जाएगा ।
अंतिम छोर वाले क्षेत्रों को मिलेगा नियमित पानी
चिकलथाना और रामनगर जैसे शहर के बाहरी क्षेत्रों में अब तक पानी आपूर्ति की सबसे अधिक समस्या बनी हुई थी । नई जलवाहिनी से पानी आपूर्ति शुरू होने के बाद इन क्षेत्रों में नियमित और समान दबाव से पानी मिलने की उम्मीद है । प्रशासन ने कहा कि शहर के सभी हिस्सों में पानी वितरण का अंतर कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।
पुरानी जल टंकियों की मरम्मत भी शुरू
नई योजना के साथ-साथ छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने पुरानी छह जल टंकियों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया है । पानी भंडारण क्षमता बढ़ाने और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह काम किया जा रहा है । प्रशासन का कहना है कि नई और पुरानी व्यवस्थाओं के समन्वय से शहर की जलापूर्ति प्रणाली अधिक संतुलित और प्रभावी बनाई जाएगी ।
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak: पुणे से गिरफ्तार हुई फिजिक्स के क्वेश्चन लीक करने वाली मास्टरमाइंड, CBI ने खोली पोल
दो से चार दिन का जल अंतराल कम करने की तैयारी
शहर के कई क्षेत्रों में वर्तमान में 6 से लेकर 10 दिन के अंतराल पर पानी आपूर्ति की जा रही है । अतिरिक्त 55 एमएलडी पानी उपलब्ध होने के बाद इस अंतराल को चरणबद्ध तरीके से कम करने की योजना बनाई गई है । नई जलवाहिनी और सुधार कार्यों के बाद नागरिकों को अधिक नियमित और बेहतर जलापूर्ति सुविधा मिल सकेगी।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar new water supply project update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: में शिवराज सिंह चौहान बोले- विकसित गांव से ही बनेगा विकसित भारत
Jul 07, 2026 | 09:42 PMSunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
Jul 07, 2026 | 09:39 PMUPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Jul 07, 2026 | 09:39 PMबिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Jul 07, 2026 | 09:33 PMSAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय
Jul 07, 2026 | 09:31 PM‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Jul 07, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














