-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Nana Demonstrated His Intellectual Height Mp Sunil Mendhe
नाना ने किया अपनी बौद्धिक ऊंचाई प्रदर्शन : सांसद सुनील मेंढे
- Written By: नवभारत डेस्क

- दबाव में है गृह मंत्रालय और पुलिस
- अदालत में ले जाएंगे मामला
भंडारा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने फर्जी मोदी को पेश कर अपनी फजीहत कराई है. शुक्रवार को जिस नाटकिय ढंग से नागपुर में तथाकथित मोदी को पेश किया एवं संवाददाताओं के सवाल में कहीं पोल न खुल जाए, इस डर से तेजी से लेकर बाहर लेकर चले गए. इस पूरे में मामले में नाना पटोले ने एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ की कहावत साबित कर दी है.
भंडारा जिले की पुलिस प्रधानमंत्री के अपमान के बावजूद नाना पटोले को बचाने का काम कर रही है. राज्य का गृह मंत्रालय एवं भंडारा पुलिस सरकार के दबाव में होने का आरोप सांसद सुनील मेंढे ने लगाया. वे स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित पत्र परिषद को संबोधित कर रहे थे.
पत्र परिषद में सांसद सुनील मेंढे के अलावा पूर्व विधायक द्वय चरण वाघमारे,बाला काशिवार एवं वरिष्ठ नेता मुकेश थानथराटे उपस्थित थे. सांसद मेंढे ने आगे कहा कि अगर पुलिस पटोले के खिलाफ एफआईआर दाखिल नहीं करती. वह न्याय के लिए अदालत जाएंगे.
नाना के आपराधिक व्यक्तित्व का प्रदर्शन
सांसद सुनील मेंढे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर का दिया बयान यह पटोले की बौद्धिक स्तर का द्योतक है. कोई भी सभ्य व्यक्ति ऐसा आपत्तिजनक बयान नहीं देगा. किसी को मारने की बात करना एक आपराधिक व्यक्तित्व को दर्शाता है.
नाना को बचा रही है पुलिस
सांसद सुनील मेंढे ने बताया कि पटोले ने प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की. उनके खिलाफ हर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई. लेकिन उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. एफआईआर भी दाखिल नहीं की गयी. इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस दबाव में है एवं पटोले को बचा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
Solapur News: सोलापुर में गरजे नाना पटोले, नीट भ्रष्टाचार और किसान मुद्दों पर सरकार पर हमला
विधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
मुगलों और भाजपा-RSS में कोई फर्क नहीं… नाना पटोले का बड़ा बयान, मंदिरों के चढ़ावे में लूट का लगाया आराेप
चुप नहीं बैठेंगे
पूर्व विधायक चरण वाघमारे ने कहा कि जब तक पटोले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे. उन्होने आगे कहा कि नाना पटोले यह अक्सर भूल जाते है कि कि वह कौन हैं एवं किस बारे में बात कर रहे हैं. राजनीति में आलोचना स्वाभाविक है. लेकिन सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की मारने एवं गाली देने की भाषा का इस्तेमाल किया. पटोले के बयान से पूरा देश आहत हुआ.
प्रधानमंत्री पद का सम्मान नहीं करने वाले पटोले पर कारवाई को लेकर राज्य भर के भाजपा ने आवाज उठाई. को हमला करते देखा गया. सांसद ने बताया कि वे स्वयं कई कार्यकर्ताओं के साथ भंडारा थाने में शिकायत लेकर पहुंचे. इसके अलावा अन्य थानों में भी शिकायत दी. लेकिन पटोले के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
यह कैसा न्याय?
सांसद मेंढे ने कहा कि मुख्यमंत्री का अपमान करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भोजन लेने के समय ही गिरफ्तार किया गया. वही पुलिस पटोले को बचाने में लगी है. इससे पता चलता है कि पुलिस पर सत्ता का कितना दबाव है.
यह है सबूत : मेंढे
सुनील मेंढे ने कहा कि पुलिस यह पटोले को बचा रही है. इसके कई सबूत है. पहले तो शिकायत के बाद भी एफआईआर नहीं किया. इसके बाद में सो काल्ड बदमाश की तलाश में पुलिस जुट गयी. जो गांव में नहीं रहता वह गैंगस्टर कैसे हो सकता है? जिसके खिलाफ पुलिस में कोई आरोप दर्ज नहीं है. उसे आरोपी बताने में कांग्रेस एवं पुलिस जुटी हुई है.
नकली मोदी बनने के लिए दिया लालच
सांसद सुनील मेंढे ने बताया कि पुलिस ईमानदारी से जांच करेगी तो पता चलेगा कि पटोले के बयान में मोदी कौन है? यह साफ हो जाएगा. साथ ही इस शक से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस नकली मोदी को पैसे का लालच देकर नागपुर में पत्रकारों के समक्ष पेश किया गया था.
अदालत जाएंगे
सांसद मेँढे ने कहा कि सरकार दबाव डालकर पटोले को बचा रही है. लेकिन हम पटोले पर कार्रवाई के लिए मजबूर करेंगे. अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो कोर्ट में जाएंगे एवं केस दर्ज करने के लिए कोर्ट का आदेश जारी करने का अनुरोध करेंगे.
Nana demonstrated his intellectual height mp sunil mendhe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














