Solapur News: सोलापुर में गरजे नाना पटोले, नीट भ्रष्टाचार और किसान मुद्दों पर सरकार पर हमला

Nana Patole Statement: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सोलापुर में केंद्र और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने नीट भ्रष्टाचार, किसान समस्याओं पर सरकार की आलोचना की।
nana patole attack government political statement solapur
नाना पटोले बयान- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nana Patole Solapur: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीति में हर व्यक्ति का एक समय होता है। उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा कहते थे कि समय से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।

सोनम वांगचुक को पुलिस हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर पटोले ने कहा कि देश में तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उनके अनुसार, आमरण अनशन करने वालों पर आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की भी आलोचना की

नीट और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी साधा निशाना

पटोले ने कहा कि नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार के मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मार्कशीट में कथित गड़बड़ी का भी उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है और सरकार इन मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

6 सांसदों को नियमों के विपरीत मान्यता दी गई

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा के विभाजन के समय यदि संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुसार समय पर कार्रवाई हुई होती, तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। पटोले ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बहुमत के बल पर नियमों के विपरीत शिवसेना के छह सांसदों को मान्यता दी।

सरकार किसान विरोधीराज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पटोले ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि पंपों के बिजली बिल माफ करने की घोषणा केवल दिखावा है। उनके मुताबिक, सरकार एक तरफ किसानों पर आर्थिक बोझ डालती है और दूसरी तरफ राहत का दिखावा करती है।

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चे में शामिल होगी कांग्रेस

पटोले ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ निकाले जाने वाले मोर्चे में शामिल होगी। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह वरिष्ठ हैं, इसलिए उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन मौजूदा भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि एक समय अन्ना हजारे को देश का महात्मा गांधी कहा जाता था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com