भंडारा में घरकुल-सिंचाई योजना में अधिकारियों की लापरवाही, सांसद पडोले ने लगाई फटकार
Bhandara News: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने मोहाडी में जनसमस्याओं की समीक्षा की। घरकुल, अवैध रेत उत्खनन और बावनथडी योजना जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
- Written By: रूपम सिंह
सांसद डॉ. प्रशांत पडोले (फोटो नवभारत)
Bhandara Illegal Sand Mining News: भंडारा मोहाडी तहसील कार्यालय मोहाडी के सभागार में भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की अध्यक्षता में जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान नागरिकों ने कई वर्षों से लंबित समस्याओं को लिखित रूप में प्रस्तुत किया। इनमें पट्टे वितरण, प्रधानमंत्री आवास (घरकुल) योजना, अवैध रेत उत्खनन, पेयजल समस्या, विद्युत आपूर्ति, वन विभाग, भूमि अभिलेख, बावनथडी सिंचाई योजना सहित तहसील से संबंधित विभिन्न मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। नागरिकों ने शिकायत की कि पात्र लाभार्थियों को अब तक पट्टे नहीं मिले हैं तथा किसानों के खेतों तक बावनथडी योजना का पानी नहीं पहुंच रहा है।
वहीं घरकुल योजना में अनियमितताओं और रेत की अवैध बिक्री के आरोप भी लगाए गए। जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए गए। भूमि अभिलेख विभाग द्वारा सहयोग नहीं किए जाने की शिकायतें भी प्राप्त हुईं। इसके अलावा कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याएं, किसानों के शोषण, अवैध रेत उत्खनन पर रोक, घरकुल धारकों को मुफ्त रेत उपलब्ध कराने, औषधि आपूर्ति समय पर करने तथा शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की मांग नागरिकों ने रखी।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
Bhandara News: लाखनी के पालांदुर स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Bhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
भंडारा में बाल श्रम का खौफनाक चेहरा, 15 वर्षीय छात्र ने नाली सफाई के दौरान गंवाया पैर का अंगूठा, भारी रोष
ये भी पढ़ें:- अकोला मनपा स्थायी समिति चुनाव: विजय अग्रवाल और मो. फजलू के बीच मुकाबला, 2 मार्च को होगा फैसला
जनहित मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
संजय गांधी निराधार, श्रवण बाल योजना, दिव्यांग एवं कलाकारों के मानधन समय पर जमा करने तथा तहसील कार्यालय में अतिरिक्त शुल्क वसूली बंद करने की भी मांग की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सांसद डॉ. पडोले ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिप सदस्य देवेंद्र इलमे, आशिष पात्रे, भंडारा शहर अध्यक्ष विजय शहारे, तहसील अध्यक्ष राजेश हटवार, राजेश निबार्ते, आकाश बोंद्रे सहित उपविभागीय अधिकारी तुमसर, तहसीलदार, बीडीओ, पुलिस निरीक्षक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में मोहाडी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
