Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद

Chatron Ki Goonj Campaign: भंडारा में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • Author By Manishkumar Mishra | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Jul 14, 2026 | 08:31 PM

छात्रों की गूंज अभियान (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Congress: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न तहसीलों के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाएं, करियर, मानसिक स्वास्थ्य तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राजस्थान के कोटा में विद्यार्थियों को संबोधित प्रेरक भाषण के प्रोजेक्टर प्रदर्शन से हुई। विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्र हितों से जुड़े उनके विचारों का स्वागत किया। भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद साखरकर ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी परिस्थिति में निराश न होने और गलत कदम न उठाने की अपील की।

नीट पेपर लीक से लेकर करियर तक

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी निडर होकर संपर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने कोटा की आकांक्षा जैसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना

राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे

Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा

ये भी पढ़े: चेंबूर स्कूल बस हादसा: BMC जांच रिपोर्ट में ठेकेदार पर 5 लाख जुर्माने की सिफारिश, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

भंडारा में छात्रों की गूंज अभियान में हुई चर्चा

कार्यक्रम में विकास राऊत, राकेश बिसेन, एनएसयूआई सचिव अक्षत नंदरधने, जिला कांग्रेस सचिव मंगेश हुमणे, रोहित खोब्रागड़े, यश चवडे, दत्ता गिरेपुंजे, पार्थ तिरपुड़े, दत्ता गौरी, हिमांशू मेंढे सहित कांग्रेस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं रखने का सशक्त मंच उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Bhandara news the students echo campaign received overwhelming support in bhandara with discussions on education and career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 06:11 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Congress
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.