Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: लाखनी के पालांदुर स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Bhandara Teacher Protest: भंडारा के लाखनी स्थित जिला परिषद केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय, पालांदुर/चौरास में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर आंदोलन किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 14, 2026 | 01:39 PM

पालांदुर शिक्षक आंदोलन-एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Teacher Shortage: लाखनी जिला परिषद केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय, पालांदुर/चौरास में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। लंबे समय से तीन अतिरिक्त शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार को विद्यालय बंद कर ताला लगाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती, तब तक स्कूल बंद रखा जाएगा।

विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति ने 6 जुलाई को आयोजित पालक सभा में प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से 13 जुलाई तक तीन नए शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की थी। आरोप है कि संबंधित विभाग ने न तो इस मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई की और न ही ज्ञापन की गंभीरता से दखल ली।

पालांदुर स्कूल पर लगाया ताला

इससे अभिभावकों एवं ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। प्रशासन की उदासीनता के विरोध में विद्यालय प्रबंधन समिति, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, अभिभावक एवं ग्रामवासियों ने मंगलवार, 14 जुलाई को सुबह 8 बजे विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाने का निर्णय लिया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन लिखित आश्वासन देकर विद्यालय में नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करता, तब तक स्कूल बंद रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा

मुंबई के BMC अस्पतालों में लागू होगा ‘एक मरीज-एक परिजन’ नियम: नायर अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर शुरू

Yavatmal ZP कर्मचारी पतसंस्था को 6.70 करोड़ का मुनाफा, होम लोन हुआ सस्ता, फिर भी उठे कई विवाद

Bhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता

ये भी पढ़े: भंडारा में बाल श्रम का खौफनाक चेहरा, 15 वर्षीय छात्र ने नाली सफाई के दौरान गंवाया पैर का अंगूठा, भारी रोष

विद्यार्थियों के हित में ग्रामीण जन कर रहे आंदोलन

विद्यालय प्रबंधन समिति ने गांव के सभी नागरिकों, अभिभावकों एवं शिक्षा प्रेमियों से विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आंदोलन के बाद प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता है या विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान इसी तरह जारी रहता है।

Palandur school teacher shortage protest lakhani bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 01:39 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Council Schools
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.