-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Kondhakosra Bus Stop Passenger Waiting Shelter Demand Bhandara
Bhandara News: भंडारा-पवनी मार्ग पर बस स्टॉप नहीं, धूप और बारिश में खड़े रहने को मजबूर यात्री
Bhandara Bus Stop : भंडारा के कोंढाकोसरा में वर्षों से बस स्टॉप नहीं होने से यात्री, छात्र और बुजुर्ग धूप-बारिश में परेशान हैं। नागरिकों ने नया यात्री प्रतीक्षालय बनाने की मांग की है।

Bhandara Pavani Road (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kondhakosra Bus Stop: भंडारा-पवनी मार्ग पर स्थित जिले की प्रमुख बाजारपेठ कोंढाकोसरा में पिछले तीन से चार वर्षों से यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों, स्कूली विद्यार्थियों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस का इंतजार करने वाले लोगों को तेज धूप और बारिश में खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, कोंढाकोसरा में दोतीन वर्ष पहले सीमेंट सड़क का निर्माण कराया गया था। हालांकि सड़क निर्माण के दौरान या उससे पहले ही यहां का पुराना बस स्टॉप शेड हटा दिया गया, लेकिन अब तक उसकी जगह नया प्रतीक्षालय नहीं बनाया गया।
इस मुख्य चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री और विद्यार्थी विभिन्न गांवों के लिए बस पकड़ते हैं, लेकिन छाया की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। धूप और बारिश से बचने के लिए कई यात्री सड़क किनारे स्थित दुकानों की शेड के नीचे खड़े होने को मजबूर हैं। इससे दुकानदारों और यात्रियों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है।
34 वर्षों से बस स्टॉप गायब
खासकर बाजार के दिन दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रहती है, ऐसे में यात्रियों के वहां खड़े रहने से व्यापार प्रभावित होता है। कई बार यात्रियों को दुकानदारों की नाराजगी और अपमानजनक बातें भी सुननी पड़ती हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इसमें यात्रियों की कोई गलती नहीं है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें यह परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त
मूसलाधार बारिश से पातुर के तांदली बु. का कोल्हापुरी बांध टूटा, किसानों पर सिंचाई संकट
अमरावती में एक वर्ष में 383 बच्चों और 26 माताओं की मौत, बाल अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
ये भी पढ़े: कल्याण देह व्यापार केस में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार महिला निकली वकील, दो पीड़ित महिलाएं कराई गईं मुक्त
धूप-बारिश में परेशान कोंढा-कोसरा के यात्री
जिला यात्री संघ के अध्यक्ष सुनील मनोहरराव पनके ने इस गंभीर समस्या पर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग या सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा कोंढाकोसरा में शीघ्र ही नया एवं सुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यात्रियों की सुविधा के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
Kondhakosra bus stop passenger waiting shelter demand bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PMविदेश में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं को भारत लौटने का मौका, मिलेगी 14 करोड़ रुपये तक की रिसर्च फंडिंग
Jun 28, 2026 | 09:29 PMमिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PMयूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
Jun 28, 2026 | 09:21 PMPatna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
Jun 28, 2026 | 09:14 PMपास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PMIND W vs AUS W: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्य
Jun 28, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














