- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Flight Announcement Marathi Language Nana Patole Demand
विमानों में अब मराठी में होगा अनाउन्स्मेन्ट? नाना पटोले ने की मांग, कहा- अभिजात भाषा का दर्जा…
Flight Announcements Marathi: मराठी को अभिजात दर्जा मिलने के बाद नाना पटोले ने प्रधानमंत्री से महाराष्ट्र आने-जाने वाले विमानों में मराठी उद्घोषणा अनिवार्य करने की मांग की।
- Written By: प्रिया जैस

नाना पटोले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bhandara News: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं साकोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महाराष्ट्र आने वाले और यहां से जाने वाले सभी विमानों में मराठी भाषा में उद्घोषणा अनिवार्य करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया जाना एक ऐतिहासिक और सराहनीय निर्णय है, जिससे देशभर के करोड़ों मराठी भाषी नागरिकों की भावनाओं का सम्मान हुआ है।
मराठी महाराष्ट्र की राजभाषा
पटोले ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मराठी महाराष्ट्र की राजभाषा है और राज्य के नागरिकों के दैनिक जीवन में इसका व्यापक उपयोग होता है। ऐसी स्थिति में मुंबई, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, नाशिक, कोल्हापुर सहित महाराष्ट्र के सभी हवाई अड्डों पर उतरने और प्रस्थान करने वाले घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विमानों में मराठी भाषा में उद्घोषणा की जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
संत गाडगे महाराज: हाथों में झाड़ू और कीर्तन से बदल दी समाज की सोच, क्यों कहा जाता है उन्हें ‘क्रांतिकारी संत’?
राज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
चर्मकार युवाओं को चमड़ा उद्योग का प्रशिक्षण, पीयूष गोयल की पहल से उत्तर मुंबई में खुला कौशल विकास का नया द्वार
Maharashtra politics: ठाकरे बंधुओं में बढ़ी खटास! संजय राउत का ‘नो कमेंट’
मराठी को समान सम्मान
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकांश विमानों में केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उद्घोषणाएं की जाती हैं। अभिजात भाषा का दर्जा मिलने के बाद मराठी को भी समान सम्मान मिलना आवश्यक है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और भाषा के संरक्षण व प्रचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही महाराष्ट्र आने वाले देश-विदेश के यात्रियों को स्थानीय संस्कृति और भाषा से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें – अजित को अकेला नहीं छोड़ेंगे पवार! पुणे में साथ लड़ने की तैयारी, NCP नेताओं ने शाह से की ये गुजारिश
पटोले ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विमान कंपनियों और हवाई अड्डा प्राधिकरण को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर सभी हवाई अड्डों पर मराठी भाषा में उद्घोषणा अनिवार्य करने का आग्रह किया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री इस विषय पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लेंगे।
Flight announcement marathi language nana patole demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 23 फरवरी को जन्में लोगों को इस साल मिलेगा राजकीय सम्मान! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 23, 2026 | 06:15 AMसंत गाडगे महाराज: हाथों में झाड़ू और कीर्तन से बदल दी समाज की सोच, क्यों कहा जाता है उन्हें ‘क्रांतिकारी संत’?
Feb 23, 2026 | 06:01 AMAaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













