Anupama Update: प्रेम के बेहोश होते ही बढ़ा ड्रामा, राही ने लगाई अनुपमा को फटकार, पाखी उठाएगी लड़ाई का मजा

Anupama Twist: अनुपमा में रेस्टोरेंट विवाद के चलते बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। वसुंधरा और अनुपमा आमने-सामने होंगी, जबकि पाखी अपनी मां के खिलाफ नजर आएगी। दिग्विजय के शक से कहानी में नया मोड़ आएगा।
Anupama spoiler Vasundhara Clash Pakhi Drama Rahi Dispute TV Serial Updates
अनुपमा अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anupama Spoiler: अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो में एक बार फिर अनुपमा मुश्किलों में घिरती नजर आएंगी, जहां परिवार और रिश्तों की उलझनें उनके लिए नई परेशानी खड़ी कर देंगी। कहानी में अब तक दिखाया गया कि अनुपमा, प्रेम के रेस्टोरेंट में कई कमियां निकालती है और उसे अप्रूव करने से मना कर देती है। इस दौरान उन्हें यह पता चलता है कि रेस्टोरेंट का मालिक प्रेम ही है, जिससे वह हैरान रह जाती हैं।

अनुपमा के इस फैसले के बाद हालात और बिगड़ने वाले हैं, क्योंकि यही मुद्दा आने वाले एपिसोड्स में बड़ा विवाद खड़ा करेगा। जल्द ही वसुंधरा अनुपमा से मिलने पहुंचेगी और उनसे अपना फैसला बदलने की मांग करेगी। वसुंधरा याद दिलाएगी कि प्रेम अनुपमा के परिवार का हिस्सा है और उसकी खुशियों के लिए अनुपमा को समझौता करना चाहिए। हालांकि बात यहीं खत्म नहीं होगी।

पाखी का बदलेगा रवैया

वसुंधरा एक ओर जहां माफी मांगने तक की बात करेगी, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को ताने देकर जलील करने से भी पीछे नहीं हटेगी। वह यहां तक कहेगी कि परिवार की कुछ परेशानियों के लिए अनुपमा जिम्मेदार हैं। इस पूरे विवाद के बीच पाखी का अलग ही रूप देखने को मिलेगा। वह इस लड़ाई का मजा लेती नजर आएगी और अपनी मां के खिलाफ खड़ी हो जाएगी। वहीं राही भी प्रेम की हालत देखकर अनुपमा को कोसती दिखेगी। प्रेम के रेस्टोरेंट पर ताला लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ जाएगी और वह बेहोश हो जाएगा, जिससे माहौल और गंभीर हो जाएगा।

दिग्विजय को होगा बड़ा शक

अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में एक और ट्विस्ट तब आएगा जब दिग्विजय को अनुपमा पर शक होने लगेगा। दिग्विजय को लगेगा कि अनुपमा ही ‘जोशी बेन’ हैं, जिनकी उसकी बेटी बड़ी फैन थी। जैसे ही यह सच्चाई सामने आएगी, दिग्विजय अनुपमा से रेस्टोरेंट दोबारा खोलने की मांग करेगा, जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा। कुल मिलाकर, ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों की खटास, इमोशनल टकराव और बड़े खुलासों का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com