Nashik कुंभ में घोटाले की आशंका, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप; ACB कार्रवाई से खुलासा

Nashik Kumbh Scam: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के 30,000 करोड़ के विकास कार्यों के बीच कथित वायरल ऑडियो व ACB की कार्रवाई से घोटाले की आशंका बढ़ गई है। वित्त विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
Suspected Scam at Nashik Kumbh: Viral Audio Sparks Uproar; ACB Action Reveals Details
Nashik ACB Bribery Case( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik ACB Bribery Case: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए करीब 30,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य चलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

कल एक कथित वायरल ऑडियो क्लिप के सामने आने से मंत्री, अधिकारी और प्रशासन घिरते नजर आ रहे हैं और कुंभ मेले के कामों में बड़े आर्थिक घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

यह पूरा विवाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक कार्रवाई के बाद और गहरा गया है- मंत्रालय के वित्त विभाग में कार्यरत कक्ष अधिकारी विलास लाड को 6.37 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

ऑडियो ने मंत्रालय से लेकर प्रशासन तक मचाया हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद सामने आई इस ऑडियो क्लिप में विलास लाड की कथित बातचीत में हजारों करोड़ के कामों में कमीशन तथ होने का दावा किया गया है, साल 2027 के सिंहस्थ कुंभ मेले के कार्य राज्य के बाहर के ठेकेदारों को दिए जाने के आरोप पहले से ही लग रहे थे, जिन्हें अब इस ऑडियो ने और हवा दे दी है। इस पूरे मामले से कुंभ मेले की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं- विपक्षी दलों ने वायरल ऑडियो की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

टेंट और टॉयलेट टेंडरों में 'सेटिंग' के आरोप

ऑडियो क्लिप में कुंभ मेले से जुड़े विभिन्न टेंडरों में बड़े स्तर पर हेरफेर किए जाने की बात कही गई है खास तौर पर 700 टेंट निर्माण, ई-टॉयलेट, सफाई व्यवस्था और भोजन व्यवस्था जैसे करोड़ों रुपये के ठेकों में पहले से ही 'मैनेजमेंट' होने का दावा किया गया है।

बताया जा रहा है कि केवल 40 दिनों के सिंहस्थ कुंभ मेले में वास्तविक खर्च कम होने के बावजूद भारी कमीशन कमाने की योजना बनाई गई है। सिंहस्थ के लिए करीब 15,000 करोड़ रुपये के कार्यों का उल्लेख करते हुए इन कामों के मैनेज होने के संकेत दिए गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com