Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा जिले में 13 गौशालाओं में गोवंश संवर्धन, बेघर व निराश्रित गौवंश को सहारा

Cow Breeding: भंडारा जिले में वर्तमान में 13 पंजीकृत गौशालाएं कार्यरत हैं, जहां ऐसे पशुओं का संरक्षण व पालन-पोषण किया जा रहा है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 04, 2025 | 01:25 PM

भंडारा जिले में 13 गौशालाओं में गोवंश संवर्धन (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: विश्व पशु कल्याण दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस पृष्ठभूमि में बेसहारा, वृद्ध और निराश्रित पशुओं का प्रश्न विशेष महत्व का हो जाता है। भंडारा जिले में वर्तमान में 13 पंजीकृत गौशालाएं कार्यरत हैं, जहां ऐसे पशुओं का संरक्षण व पालन-पोषण किया जा रहा है। गौशालाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इनमें प्रमुख योजनाएं हैं गोवर्धन गोवंश सेवा केंद्र योजना और देशी गाय परिपोषण योजना।

इन योजनाओं के अंतर्गत महाराष्ट्र गोसेवा आयोग की ओर से पंजीकृत गौशालाओं को देशी गायों के पालन के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। पात्र गौशालाओं को प्रति गाय प्रति दिन 50 रुपये तीन वर्ष तक अनुदान दिया जाता है। साथ ही, बुनियादी सुविधाओं के लिए 10 लाख रुपये तक और विशेष परिस्थिति में बड़ी गौशालाओं को 25 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद उपलब्ध कराई जाती है।इसके लिए गौशाला का महाराष्ट्र गोसेवा आयोग में पंजीकरण अनिवार्य है। संस्था को कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। गौवंशीय पशुओं की संख्या न्यूनतम 50 होनी चाहिए।

सरकार की विभिन्न योजनाएं

ईअर टैगिंग आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद आयोग की ओर से अनुदान वितरित किया जाता है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य उत्पादनक्षम न रहे पशुओं को सुरक्षित आश्रय देना, गौशालाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और देशी नस्लों का संरक्षण करना है। योजनांतर्गत चारा, पानी और आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे दूध, पैदावार या कृषि कार्य में उपयोग न हो सकने वाले गाय, बैल और बछड़ों का भी संरक्षण हो सके। राज्य में 2015 से गोवंश हत्या बंदी कानून लागू है, जिसके चलते अनुपयोगी गोवंश की हत्या पर रोक लगी है।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति

मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध

“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान

Maharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा

अवैध गो-तस्करी की चुनौती

अब भी गोतस्करी का अवैध धंधा जारी है। पुलिस की ओर से कसाइयों से जब्त किए गए गोवंश को गौशालाओं में भेजा जाता है। लेकिन, कुछ गौशालाओं की ओर से अनुदान प्राप्त पशुओं की अवैध बिक्री के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में निगरानी और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।

ये भी पढ़े: गोवंडी और बांद्रा से 4 मोटरसाइकिल चोरी, मुंबईकरों की उड़ी नींद

देशी नस्लों का संरक्षण,नागरिकों की भूमिका

गोवंश संवर्धन और गौशाला प्रबंधन के लिए केवल सरकार की योजनाओं पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों और कृषक संगठनों को सक्रिय योगदान देना होगा। गोतस्करी विरोधी अभियान, अवैध पशु बिक्री पर रोक और अनुदान का सही उपयोग सुनिश्चित करने में समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Cow breeding in 13 cow shelters in bhandara district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 01:25 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Cow
  • Cow Slaughter
  • cow smuggling vehicles
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.