पीड़ित किसानों को मिलेगी मदद, नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का पूर्व विधायक सुधीर पारवे ने किया निरीक्षण

MLA Sudhir Parve Inspected Damaged Areas: राज्य में भारी बारिश के बाद उमरेड में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए पूर्व विधायक ने क्षतिग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।
MLA Sudhir Parve Inspected Damaged Areas: राज्य में भारी बारिश के बाद उमरेड में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए पूर्व विधायक ने क्षतिग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।
पूर्व विधायक पारवे ने किया निरीक्षण (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Umred News: उमरेड विधानसभा क्षेत्र के तहत उमरेड तहसील के सिर्सी, मानोरी, पिपला, बेला, देवली आमगांव, मकरधोकड़ा, हेवती, उदासा, गावसूत, आपतूर आदि गांवों में अतिवृष्टि से हुए नुकसानग्रस्त खेतों को भेंट देकर किसानों की फसलों का क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा भाजपा के पूर्व विधायक सुधीर पारवे ने लिया। उन्होंने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनको सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

इस अवसर पर पारवे के साथ उमरेड के तहसीलदार मनोहर चव्हाण, बेला के अपर तहसीलदार रविंद होली, उमरेड तहसील कृषि अधिकारी दीक्षिता तिरमारे, उमरेड के खंड विकास अधिकारी विजय झिंगरे समेत अन्य अधिकारी भी प्रमुखता से उपस्थित थे। उमरेड तहसील में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से किसानों के खेतों की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

नुकसान भरपाई के निर्देश

इससे किसानों पर अस्मानी सुलतानी आर्थिक संकट आन पड़ा है। इसलिए फसल के नुकसानग्रस्त क्षेत्रों के पंचनामे तत्काल कर किसानों को उचित नुकसान भरपाई देने के लिए त्वरीत कार्रवाई करना, सरकार के निकष को शिथिल कर किसानों को उचित न्याय देने की सूचना भाजपा के पूर्व विधायक सुधीर पारवे ने उपस्थित राजस्व, कृषि विभाग के अधिकारियों को दी।

सरकार किसानों के साथ

किसान अपने राष्ट्र के आधारस्तंभ है। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले तथा राज्य के कृषि मंत्री आशीष जायसवाल ये सभी नागपुर जिले से होने से इस परिस्थिति में किसानों के साथ सरकार खड़ी होकर किसानों को आर्थिक सहायता तत्काल देने का विश्वास पूर्व विधायक पारवे ने जताया।

इस अवसर पर उमरेड कृषि उपज बाजार समिति सभापती रूपचंद कडू, उपसभापति राजकुमार कोहपरे, महेश दिवसे, अतुल नारनवरे, मनोज दांदडे, देवेंद्र कोचे, दिलीप कोल्हे, सुरेश लेंडे, राहुल नागेकर, संदीप हुलके, नेमा वराडे, अभिनव गोलघाटे, राजेंद्र चिपडा, गोविंदा ईटनकर, हनु शिंदे, विजय आंभोरे, संजय ढोके , प्रवीण जगताप, सागर गोतमारे, स्वप्निल गिल्लुरकर, नरेंद्र कलंबे, रजनी लोणारे, सुशीला वानखेड़े, कीर्ति सुरणकर, शालू गिल्लुरकर सहित ग्रामविकास अधिकारी, ग्राम राजस्व अधिकारी, कृषि सहायक तथा संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पीड़ित किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थें।

Navbharat Live
navbharatlive.com