Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 घंटे बिजली की मांग पर किसानों का महावितरण कार्यालय घेराव, 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी

Bhandara Mahavitaran News: मोहाड़ी के करडी में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसानों ने महावितरण कार्यालय पर मोर्चा निकाला। लिखित आश्वासन न मिलने पर 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी दी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 12:17 PM

किसानों जोरदार मोर्चा (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Power Outage Protest: मोहाड़ी तहसील के करडी बिजली वितरण कंपनी कार्यालय पर बुधवार को किसानों ने 12 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर जोरदार मोर्चा निकाला। किसानों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित आठ घंटे की बिजली भी नियमित रूप से नहीं मिलती। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जांभोरा गांव से मोर्चे की शुरुआत हुई, जो सुबह करीब 11:30 बजे करडी स्थित महावितरण कार्यालय पहुंचा। यहां किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, लेकिन उनका आरोप है कि उन्हें केवल मौखिक आश्वासन दिया गया, कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे उपसरपंच यादवराव मुंगमोडे ने कहा कि जब तक 12 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति का ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक किसान अपना संघर्ष जारी रखेंगे। आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करडी पुलिस की

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार

अमरावती में अल्ट्राटेक का नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 3.43 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज

आंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स

ओर से कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच यादवराव मुंगमोडे, पंस सदस्य प्रीति शेंडे, पूर्व पंस सदस्य कवलू मुंगमोडे, विलास गोबाडे, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश तुमसरे, पूर्व सरपंच जगदीश गोबाडे, अर्जुन समरीत, भूपेंद्र पवनकर, राधेश्याम ऊके, अर्चना गोबाडे, डॉ. बालकृष्ण गोबाडे, रमेश गोबाडे, घनश्याम समरीत, यशवंत गायधने, राधेश्याम साठवणे सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- अमरावती में अल्ट्राटेक का नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 3.43 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 सकारात्मक समाधान नहीं निकलने पर आंदोलन स्थगित

मोहाड़ी तहसील महावितरण के उपविभागीय अभियंता गिरीपुंजे ने किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया, लेकिन लिखित आश्वासन देने से इनकार कर दिया। इसके चलते किसान दिनभर आंदोलन पर डटे रहे। हालांकि शाम 5 बजे तक भी कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलने पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 1 अगस्त को रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और महावितरण की होगी।

Mohada kardi farmers protest mahavitaran power supply demand bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 12:17 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Farmers Protest
  • Maharashtra News
  • Mahavitaran

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.